जमशेदपुर में दिखा गोधन पूजा का उल्लास, बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना

जमशेदपुर : भाई- बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक पर्व गोधन पूजा आज पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश में मनाया जा रहा है। जमशेदपुर शहर में भी इस पर्व को धूमधाम से मनाया गया। जमशेदपुर में सुबह से ही महिलाओं में इस पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा गया। शहर के मानगो, साकची, बारीडीह और कदमा क्षेत्रों में महिलाओं ने परंपरागत तरीके से पूजा-अर्चना की। अहले सुबह स्नान के बाद महिलाओं ने पूजा स्थल को सजाया और गोबर से पूजा का प्रतीकात्मक स्वरूप तैयार किया। इसके बाद भाई की लंबी उम्र, सुख और समृद्धि की कामना करते हुए गोधन पूजा संपन्न की।

गोधन पूजा में बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं और उसके मंगलमय जीवन की प्रार्थना करती हैं। बदले में भाई अपनी बहन को उपहार और आशीर्वाद देता है। यह परंपरा भाई-बहन के स्नेह और आत्मीयता को मजबूत करती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गोधन पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि पारिवारिक एकता और प्रेम का उत्सव भी है। महिलाएं इस दिन गीत गाकर, आरती उतारकर और दीप जलाकर पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाती हैं। पूरे शहर में सुबह से ही पर्व का माहौल दिखा। जगह- जगह महिलाएं पारंपरिक परिधान में नजर आ रही हैं। बच्चों में भी इस त्योहार को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। इसमें बजरी खिलाने का रस्म है जिसे बहन अपने भाइयों को खिलाती है और उसके लंबी उम्र की कामना करती है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल: अभिषेक बनर्जी के भड़काऊ बयान मामले में सीआईडी ने कालीघाट में मारा छापा

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों ने गुरुवार को एक बार फिर दक्षिण कोलकाता के कालीघाट इलाके स्थित...

चाकुलिया में बिजली समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का धरना, विद्युत विभाग को सौंपा सात सूत्री मांगपत्र

चाकुलिया : बिजली की समस्याओं को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया नगर पंचायत इलाके के उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है। चाकुलिया नगर पंचायत...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

खराब सड़कों और फुटपाथों पर तेजस्वी सूर्या का हमला, ‘ओपन स्ट्रीट्स बेंगलुरु’ अभियान शुरू करने की मांग

बेंगलुरु, 14 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद तेजस्वी सूर्या ने बेंगलुरु की जर्जर सड़कों, गड्ढों और बदहाल फुटपाथों को लेकर राज्य...

निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस सरकार के आरोपों का किया खंडन, बोली- कर्नाटक को केंद्र से मिला रिकॉर्ड फंड

बेंगलुरुनई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार और कर्नाटक सरकार के बीच फंड आवंटन को लेकर राजनीतिक बहस जारी है। इस बीच केंद्रीय वित्त...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत