सरायकेला : अधीक्षक, उत्पाद विभाग सरायकेला सौरभ तिवारी के नेतृत्व में गुरुवार को राजनगर थाना अंतर्गत मंजगांव गांव के जोजोबेरा टोला के जंगल में अवैध शराब अड्डे पर छापेमारी की गई।
छापेमारी के क्रम में 50.00 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद कर जब्त किया गया, वहीं लगभग 300.0 किलोग्राम जावा महुआ को विनष्ट किया गया।
अड्डा संचालक बंगरू टुडू के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत फरार अभियोग दर्ज किया गया है।
Also Read: ग्राइंडर मशीन से पत्नी का गला रेत दिया, आरोपी पति गिरफ्तार; बिरनी की घटना से दहला गिरिडीह
