जमशेदपुर में काली पूजा की धूम, श्रद्धा-भक्ति-आस्था की बह रही त्रिवेणी, पंडालों व मंदिरों में उमड़ रहे भक्त

  • मुख्य बिंदु
  • == लौहनगरी उत्साह व उमंग के वातावरण में काली पूजा का आयोजन
  • == भव्य-आकर्षक पंडाल व  मंदिर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुले
  • == विशेष लाइटिंग व  सजावट से भक्तिमय माहौल में लग रहा चार चांद

जमशेदपुर: जमशेदपुर में काली पूजा की धूम  है. सोमवार की रात दीपावली पूजन के बाद मां काली की पूजा का शुभारम्भ हुआ.

 शहर के हर इलाके में मां काली की पूजा हो रही है. मानगो के वैकुंठ नगर वास्तु विहार में विशेष अनुष्ठान में बड़ी संख्या में भक्ति उमड़े है. कमोबेश ऐसा ही नजारा हर पंडाल या मंदिर में दिख रहा है. मां काली के प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिरों में भक्तों का हुजूम उमड़ रहा है.

 बेलडीह काली मंदिर, फागु बाबा श्मशान काली मंदिर सोनारी, चंडी बाबा काली मंदिर कदमा, भुइयाडीह काली मंदिर, पारडीह काली मंदिर समेत अनेक मंदिरों में विशिष्ट परंपरा के तहत अनुष्ठान संपादित किए गए.

 काली पूजा को लेकर जमशेदपुर में अनेक भव्य और आकर्षक पंडाल भी बनाए गए हैं. इन पंडालों में की गई लाइटिंग देखने लायक है.

टेल्को में बनी 22 फीट ऊँची मां काली की प्रतिमा के पंडाल में भक्तों का हुजूम उमड़ रहा है.

 हर एक पंडाल में अनूठी कलात्मकता और थीम प्रदर्शित की गई है, जो भक्तों की भारी भीड़ को आकर्षित कर रही है.यह उत्सव भव्यता और रचनात्मकता से भरपूर है.

 सभी पंडालों के द्वार आम दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं ताकि श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर सकें और आशीर्वाद प्राप्त कर सकें.

इस बीच, आयोजन समितियों ने व्यापक सजावट और विशेष प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की है। परिणामस्वरूप, पूरा शहर भक्ति और उत्सव के रंग में रंग गया है.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चक्रधरपुर अंडरपास से 21 जून से 23 जून तक बंद रहेगा आवागमन

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेलवे पूर्वी लोको अंडर पास(एएचएस-170 ए) के निर्माण तथा मरम्मत कार्य को लेकर 21 जून से 23 जून तक अंडरपास में...

राजनगर में एनएचएम स्वास्थ्य कर्मियों ने बकाया वेतन और मानदेय को लेकर दिया धरना, जताया आक्रोश, चेतावनी दी

राजनगर : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत अनुबंधित एवं आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों को पिछले तीन से चार माह से वेतन और मानदेय...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

एपीआर नायर जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 22 जून को, मानगो स्थित गांधी मैदान में खेला जाएगा

jamshedpur news : स्कूली बच्चों के लिए आयोजित माहभर चलने वाले एपीआर नायर जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 22 जून को मानगो स्थित...

राजस्थान: भाजपा ने राहुल गांधी की कोटा यात्रा को बताया ‘राजनीतिक ड्रामा’

जयपुर, 16 जून (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोटा में छात्रों से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत