जमशेदपुर के सोनारी के स्क्रैप टाल में भीषण आग, 5 लाख से अधिक का नुकसान का दावा, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू

जमशेदपुर : शहर के सोनारी थाना क्षेत्र के गोला बस्ती स्थित एक स्क्रैप टाल में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

आग इतनी तेज़ थी कि लपटें दूर-दूर तक दिखाई दीं। हालांकि समय रहते दमकल विभाग की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, आग लगने की घटना रात करीब 1:30 बजे की है। स्क्रैप टाल के मालिक सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि वे पूजा कर अपने घर लौटे थे, तभी स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि स्क्रैप टाल में आग लगी है।

मौके पर तुरंत स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए दमकल की 6 गाड़ियाँ मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

अनुमान है कि इस आग में पाँच लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

पटाखे से आग लगने की जताई जा रही आशंका
स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्क्रैप टाल के पास ही बस्तियाँ बसी हुई हैं और दिवाली की तैयारी में लोग पटाखे जला रहे थे।

आशंका जताई जा रही है कि किसी पटाखे की चिंगारी से स्क्रैप में आग लग गई। हालांकि, इस बारे में अधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

समय पर पहुंची दमकल गाड़ियाँ, बड़ा हादसा टला
आग जिस तेजी से फैल रही थी, उसे देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि यदि फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंचती, तो बगल की बस्तियों में भी आग फैल सकती थी, जिससे एक बड़ा जनहानि का खतरा था।

मौके पर पहुंचे विधायक प्रतिनिधि
घटना की सूचना मिलते ही पश्चिम विधानसभा के विधायक सरयू राय के प्रतिनिधि नीरज सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उन्हें घटना की जानकारी दी, जिसके बाद विधायक को सूचित किया गया और तत्परता से दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

नीरज सिंह ने प्रशासन से इस क्षेत्र में अग्निसुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

प्रशासन से जांच की मांग
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से इस घटना की जांच की मांग की है, ताकि यह पता चल सके कि आगजनी की घटना केवल दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई लापरवाही अथवा साजिश थी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चतरा-हजारीबाग सीमा पर 15 लाख का इनामी नक्सली समेत 4 ढेर

हजारीबाग/चतरा : झारखंड के चतरा-हजारीबाग सीमा क्षेत्र में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बटुका जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई...

चतरा में सगाई से पहले युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेमी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप

परिजन बोले- लगातार दबाव और मानसिक उत्पीड़न से उठाया खौफनाक कदम, मोबाइल फोन की कॉल डिटेल, चैट और वीडियो कॉल रिकॉर्ड्स की जांच की...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

राजस्थान सेवा सदन में अत्याधुनिक लैप्रोस्कोपिक व मिनिमल एक्सेस सर्जरी विभाग का शुभारंभ, विधायक मंगल कालिंदी उपलब्ध कराएंगे एंबुलेंस

जमशेदपुर : जुगसलाई स्थित राजस्थान सेवा सदन में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करते हुए नए लैप्रोस्कोपिक एवं मिनिमल एक्सेस सर्जरी विभाग की शुरुआत...

गुवा में रांजाबुरु खदान के खिलाफ उग्र हुआ आंदोलन, रोजगार और पर्यावरण संरक्षण को लेकर 72 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण

गुवा: गुवा क्षेत्र में सेल की रांजाबुरु खदान परियोजना को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। रोजगार और पर्यावरण संरक्षण की मांग...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत