घाटशिला विधानसभा उपचुनाव : बाइक जुलूस में बिना हेलमेट शामिल होने पर झामुमो-भाजपा को नोटिस

निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम ने अनुमति मांगने वालों को भेजा नोटिस

24 घंटे में मांगा गया है दोनों से जवाब, पहली बार इस तरह की कार्रवाई

जमशेदपुर : घाटशिला विधान सभा उप चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन के मामले में पक्ष-विपक्ष दोनों के खिलाफ समान कार्रवाई की गई है। घाटशिला विधान सभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम सुनील चंद्र ने झामुमो नेता राजहंस मिश्रा और भाजपा जिला आईटी सेल के प्रभारी मोन्टु कुमार सिंह को नोटिस जारी किया है।

नोटिस में बताया गया है कि दोनों को 17 अक्तूबर को नामांकन के मौके पर मोटरसाइकिल जुलूस निकालने की अनुमति इस शर्त पर दी गई थी कि वे सभी मानकों का पालन करेंगे। मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों को मानेंगे। और ऐसा नहीं करने तथा उक्त अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन की स्थिति में पकड़े जाने पर सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। झामुमो को 150 जबकि भाजपा को 100 बाइक के साथ जुलूस निकालने की अनुमति दी गई थी। झामुमो के लिए 10 से पांच जबकि भाजपा के लिए 10 से तीन बजे के बीच जुलूस निकालने का समय तय हुआ था। लेकिन पाया गया कि जुलूस में शामिल बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसे शर्तों का स्पष्ट उल्लंघन माना गया।

इसके आलोक में दोनों दलों के नेताओं को आचार संहिता की धारा 163 बीएनएस और मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत नोटिस कर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है। इस मामले में जानकारों ने बताया कि दोनों नेताओं के नाम से यह नोटिस इसलिए हुआ, क्योंकि कार्यक्रम की अनुमति के लिए आवेदन इन्हीं दोनों ने दिया था।

सत्ताधारी और विपक्षी दल दोनों के खिलाफ एक साथ नोटिस को लेकर राजनीतिक हलके में तरह-तरह की चर्चा है। माना जा रहा है कि इससे पूर्व हेलमेट जैसे मामलों में कभी कार्रवाई नहीं होती थी। परंतु इस बार प्रशासनिक स्तर पर ही चाबुक चल गया। और यह स्थिति तब है, जब सामान्य प्रेक्षक अभी पहुंचीं भी नहीं हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

करीम सिटी कॉलेज में सतरंग-15 का संगीत मुकाबला

जमशेदपुर के करीम सिटी कॉलेज में सतरंग-15 के तहत बैटल सिम्फनी आयोजित, जिसमें छात्रों ने बॉलीवुड और वेस्टर्न गायन में शानदार प्रदर्शन किया।

मथुरा नाव हादसा: यमुना में पलटी नाव, 10 श्रद्धालुओं की मौत

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार को यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलट गई, जिससे 10 लोगों की मौत...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बागबेड़ा कॉलोनी और मध्य पंचायत में कचरा निस्तारण को लेकर शुक्रवार से शुरू होगा सर्वे

पायलट प्रोजेक्ट के तहत होगी शुरुआत, सर्वे के बाद बनेगी ठोस कार्ययोजना, पंचायत सचिवों को मिली जिम्मेदारी, शनिवार तक पूरा करना है काम बागबेड़ा क्षेत्र...

विधायक सरयू राय ने बास्केटबॉल जूनियर चैंपियनशिप जीतने वाली टीम को किया सम्मानित, बोले-जज्बा, मेहनत के साथ खेल में हुनर भी जरूरी

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के पैट्रन ऑफ चीफ सरयू राय ने कहा है कि बास्केटबॉल के क्षेत्र में जमशेदपुर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत