पटमदा : पटमदा प्रखंड ग्राम प्रधान संघ का सोमवार को पटमदा प्रखंड सभागार में शंभू दास की अध्यक्षता में विजया मिलन समारोह सह बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से पटमदा प्रखंड ग्राम प्रधान संघ का पुनर्गठन किया गया। ग्राम प्रधान संघ के पुनर्गठन में सर्वसम्मति से वृंदावन दास को अध्यक्ष, शंभू दास गोस्वामी को उपाध्यक्ष, मृत्युंजय महतो को सचिव, खगेंद्र नाथ महतो को सहसचिव, सहदेव सिंह को कोषाध्यक्ष, सुभाष सिंह को सह कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। जबकि मदन मोहन महतो, सुधीर टुडू व बगला किंकर मिश्र को मुख्य सलाहकार बनाया गया है ।
कार्यकारिणी सदस्यों में टीकाराम माझी, संदीप मिश्र, किंकर महतो, अनिल महतो, शंभू माझी, फ़ुलचांद महतो, निर्मल सिंह, विपिन सिंह, परीक्षित महतो, बेलू सिंह, दोल गोविंद सिंह को शामिल किया गया। इस मौके पर विभिन्न गांव के दर्जनों ग्राम प्रधान शामिल हुए।
