बिहार चुनाव से पहले तोहफा : बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस अब चलेगी बक्सर तक, भोजपुर व पूर्वांचल को मिला पूजा गिफ्ट

बिहार चुनाव से पहले तोहफा: बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस अब चलेगी बक्सर तक, भोजपुर व पूर्वांचल को मिला पूजा गिफ्ट
जमशेदपुर: बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले केंद्र सरकार ने सूबे की जनता को एक बड़ा तोहफा दिया है। भारतीय रेलवे ने टाटानगर होकर चलने वाली बिलासपुर-पटना सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार कर अब इसका संचालन बक्सर तक करने का निर्णय लिया है।

इस निर्णय को केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार का भोजपुरी समेत उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल और सीमावर्ती जिलों के मतदाताओं को साधने वाला कदम माना जा रहा है।

इस निर्णय से न सिर्फ झारखंड के कोल्हान बल्कि ओडिशा और छत्तीसगढ़ से बिहार के लिए आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि बक्सर, भोजपुर, बलिया, गाजीपुर, कैमूर और रोहतास जैसे जिलों के लाखों लोगों को प्रत्यक्ष लाभ होगा। साथ ही, पटना जिले के यात्रियों को भी आवागमन में राहत मिलेगी।

लंबे समय से थी मांग, चुनाव से पहले हुई पूरी
इस रेल विस्तार की मांग लंबे समय से की जा रही थी। खासकर उन लोगों द्वारा जो छत्तीसगढ़ व झारखंड में काम करते हैं और त्योहारों या चुनाव के समय बिहार लौटते हैं। चुनावी मौसम में इस तरह की घोषणा को राजनीतिक रूप से लाभकारी और मतदाताओं को संदेश देने वाली पहल के रूप में देखा जा रहा है।

रेल मंत्रालय के अनुसार, बिलासपुर से चलने वाली यह ट्रेन अब पटना होकर बक्सर तक जाएगी, जिससे न केवल यात्रा समय में कटौती होगी, बल्कि अतिरिक्त स्टेशनों को जोड़कर क्षेत्रीय जुड़ाव को भी बढ़ावा मिलेगा।

चुनावी समीकरणों को साधने की रणनीति
राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो इस कदम के पीछे पूर्वांचल के मतदाताओं तक सीधा पहुंच बनाने की रणनीति है।

ज्ञात हो कि बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी दलों को पश्चिमी बिहार के जिलों से अच्छी उम्मीदें हैं।

ऐसे में यह रेल तोहफा सीधे-सीधे जनता से संवाद का एक जरिया बन सकता है।

इससे पहले भी केंद्र सरकार ने चुनाव से पहले प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना और आयुष्मान भारत जैसे कार्यक्रमों को गति देकर मतदाताओं को प्रभावित करने की रणनीति अपनाई थी। अब रेलवे के इस फैसले को भी उसी श्रृंखला में देखा जा रहा है।

ट्रेन विस्तार: एक नजर में
नाम: बिलासपुर-पटना सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस
नया गंतव्य: बक्सर (पटना के आगे)
लाभ: बिहार के छह से अधिक जिलों के लाखों लोगों को सीधी कनेक्टिविटी
प्रभाव: छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के बीच आवागमन होगा सुगम

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस पर अपने विधायकों को एकजुट न रख पाने का आरोप, सीपीआई(एमएल) का तीखा पलटवार

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड राज्यसभा चुनाव के मतदान परिणामों को लेकर इंडिया गठबंधन के अंदर तनातनी बढ़ गई है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी)...

निधन के बाद मिला सम्मान, भारत के पहले टेस्ट-ट्यूब बेबी के जनक डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारतीय चिकित्सा विज्ञान के इतिहास में 19 जून की तारीख एक अहम स्थान रखती है। यह दिन हमें उस...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

स्वतंत्रता सेनानी ‘देशबंधु’ चितरंजन दास की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्रियों समेत भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रख्यात वकील, समाज सुधारक और राष्ट्रवादी नेता 'देशबंधु' चितरंजन दास की पुण्यतिथि पर केंद्रीय...

हाथी, साइकिल और पंजा वाले जहां रहते हैं, वहां माहौल खराब करने की करते हैं कोशिश: संजय निषाद

लखनऊ, 18 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने जी7 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ और विपक्षी सांसदों के एनडीए...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत