सीयूईटी 2026 : एग्जाम डेट, पैटर्न, बोर्ड परीक्षा के नंबर, बदलाव की तैयारी, रिक्त सीेटों पर शिक्षा मंत्रालय की नजर
जमशेदपुर, नई दिल्ली : देश की कई यूनिवर्सिटीज में रिक्त सीटों का सवाल केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के पास भी पहुंचा है। सूत्रों के अनुसार शिक्षा मंत्रालय भी सभी खाली सीटों के सही कारणों का पता लगा रहा है। यूनिवर्सिटीज के ग्रेजुएशन कोर्सेज में दाखिले के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) आयोजित किया जाता है लेकिन इस टेस्ट की तारीखों को लेकर भी विशेषज्ञ सवाल उठा रहे हैं।
2025 में 4 जुलाई को सीयूईटी यूजी का रिजल्ट आया था और तब तक बहुत सी प्राइवेट व स्टेट यूनिवर्सिटीज में एडमिशन की प्रक्रिया के कई राउंड हो चुके होते हैं। ऐसे में सीयूईटी के आयोजन और रिजल्ट की तारीखों की समीक्षा भी होगी। इसके अलावा सीयूईटी 2026 के पैटर्न में भी कुछ बदलाव होंगे। साथ ही मंत्रालय की एक कमिटी ने बोर्ड एग्जाम के नंबरों को भी अहमियत देने की सिफारिश की है। बहरहाल सीयूईटी परीक्षा की तारीख, रिजल्ट का डेट और पैटर्न की होगी समीक्षा। शिक्षा मंत्रालय विश्वविद्यालयों में खाली सीटों का मामला देख रहा है।
DU भी करा सकती CUET’
दिल्ली यूनिवर्सिटी की एग्जीक्यूटिव काउंसिल के सदस्य राजपाल सिंह पवार का कहना है कि अगर ग्रेजुएशन कोर्सेज में दाखिले के लिए सीयूईटी का आयोजन करवाना है तो फिर परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव करना होगा। 2025 में 13 मई से 4 जून तक परीक्षा हुई और उसके बाद 4 जुलाई को रिजल्ट आया। तब तक बहुत सारे छात्र दूसरी जगह दाखिले ले चुके होते हैं। उन्हें अपनी पसंद की यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए वापस आने में फीस रिफंड, डॉक्युमेंट की वापसी समेत तमाम तरह की समस्याओं से गुजरना पड़ता है।
शिक्षा मंत्रालय देख रहा रिक्त सीेटों पर शिक्षा मंत्रालय की नजर
