जमशेदपुर : जमशेदपुर आगमन पर झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री महेश शरदचंद्र सोनक का जिला प्रशासन की ओर से भव्य स्वागत किया गया। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं पुस्तक भेंट कर अभिनंदन किया।


इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा मुख्य न्यायाधीश को गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया। साथ ही स्थानीय लोक कलाकारों ने पारंपरिक अंदाज में उनका स्वागत किया।
मुख्य न्यायाधीश ने कलाकारों से आत्मीय संवाद किया और झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति में अपनी रुचि प्रदर्शित की। उन्होंने पारंपरिक वाद्ययंत्र नगाड़ा और मांदर बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन भी किया।
मुख्य न्यायाधीश के स्वागत के लिए स्थानीय लोक कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य और संगीत की प्रस्तुति दी। कलाकारों का उत्साह देखकर मुख्य न्यायाधीश खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने न केवल कलाकारों से आत्मीय संवाद किया और झारखंड की समृद्ध संस्कृति के बारे में जानकारी ली, बल्कि खुद भी नगाड़ा और मांदर पर थाप दी। उनकी इस सादगी ने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के अलावा जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अरविंद कुमार पांडे, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडे, नगर पुलिस अधीक्षक श्री कुमार शिवशीष, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्री ऋषभ गर्ग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
