स्वच्छता को लेकर जमशेदपुर और गिरिडीह नगर निगम के बीच एमओयू

जमशेदपुर : अब शहरों को स्वच्छ बनाने के लिए शुरू हुई स्वच्छ शहर जोड़ी पहल। भारत स्वच्छता अभियान के तहत स्वछ शहर जोड़ी मे शनिवार को जमशेदपुर नगर निगम और गिरिडीह नगर निगम के बीच एमओयू हुआ, जिसमे जमशेदपुर नगर निगम के नगर आयुक्त कृष्णा कुमार और गिरिडीह नगर निगम के नगर आयुक्त शामिल हुए।

यह कार्यक्रम देशभर में एक साथ हुआ है। केंद्रीय मंत्री की देख- रेख मे यह एमओयू हुआ है। नगर आयुक्त कृष्णा कुमार ने कहा कि इस वर्ष स्वच्छता में झारखण्ड का जमशेदपुर शहर एक नंबर पर रहा है। उन्होंने बताया कि स्वच्छ शहर जोड़ी के तहत जमशेदपुर नगर निगम और गिरिडीह नगर निगम के बीच एमओयू हुआ है, जिसमे गिरिडीह के नगर आयुक्त और अधिकारी 100 दिनों तक जमशेदपुर मे स्वच्छता के सभी विन्दुओं को देखेंगे और पूरी तरह समझ कर अपने गिरिडीह शहर को भी स्वच्छता मे नंबर वन लाने का प्रयास करेंगे।

दूसरी ओर गिरिडीह के नगर आयुक्त ने कहा कि इस तरह के प्रयास से स्वच्छता के प्रति और भी सिखने को मिलेगा। वहीं 100 दिनों की ट्रेनिंग के बाद गिरिडीह को स्वच्छता मे नंबर वन पर लाने का प्रयास किया जाएगा।

बहरहाल केंद्रीय स्तर पर शहरों को स्वच्छ बनाने के लिए केंद्र सरकार ने पहल की है, जिसके तहत 72 संरक्षक शहरों और प्रशिक्षु शहरों को शामिल किया गया है। सरकार ने प्रत्येक शहर को स्वच्छ बनाने का लक्ष्य रखा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जबलपुर में निर्माण कार्य के दौरान मिला 12 किलो का जिंदा बम, जांच जारी

जबलपुर, 29 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में डुमना एयरपोर्ट के पास गधेरी गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खुदाई के...

पीएम मोदी नीट पेपर मामले पर नजर रख रहे हैं, सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का बड़ा बयान

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। नीट-यूजी 2026 परीक्षा को लेकर उठे विवाद पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। इस दौरान केंद्र...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रफ कट स्क्रीनिंग में जुटे दिग्गज

सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ की विशेष स्क्रीनिंग में सुभाष घई, सूरज बड़जात्या, डेविड धवन सहित कई दिग्गज शामिल हुए। फिल्म गलवान संघर्ष की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

ग्रुप लोन के दबाव में युवक ने की आत्महत्या

गिरिडीह के रसनजोरी गांव में ग्रुप लोन और किस्तों के दबाव से परेशान युवक मीतन दास ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत