आर्टिफिशियल लिंब मैन्युफैक्चरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया व आरईसीएल ने दिव्यांग जनों की जिन्दगी बनाई आसान

जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रखंड में आज दिव्यांगजनों के बीच खुशी का माहौल देखने को मिला। आर्टिफिशियल लिंब मैन्युफैक्चरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और आरईसीएल ने दिव्यांग जनों की जिन्दगी बनाई आसान। दोनों कंपनियों की ओर से सीएसआर फंड के तहत सहायक उपकरण बांटे गए। इस मौके पर सांसद विद्युत वरन महतो और कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

आर्टिफिशियल लिंब मैन्युफैक्चरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और आरईसीएल की मदद से दिव्यांगजनों को इलेक्ट्रॉनिक ट्राईसाइकिल, मोबाइल फोन और अन्य सहायक उपकरण बांटे गए। इस पहल से लाभार्थियों में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई उम्मीद जगी है।

सांसद विद्युत वरन महतो ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि दिव्यांगजन खुद को अकेला महसूस न करें। सरकार लगातार उनके लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक चलित ट्राईसाइकिल से दिव्यांगजन आत्मनिर्भर बनेंगे।

पूर्णिमा दास साहू ने कहा कि भारत सरकार का लक्ष्य है कि अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना। आज हमें खुशी है कि इन कंपनियों के सीएसआर फंड से दिव्यांगजनों को साइकिल और अन्य उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं, इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

इस कार्यक्रम ने साबित किया कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और सही अवसर मिलने पर वे भी आत्मनिर्भर बन सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री और कंपनियों का आभार व्यक्त किया।

जमशेदपुर प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद अतिथियों का स्वागत पौधा और अंगवस्त्र देकर किया गया।

कार्यक्रम में सांसद विद्युत वरन महतो, विधायक मंगल कालिंदी, विधायक पूर्णिमा दास साहू, प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन, उपप्रमुख शिव हांसदा, सीएओ मनोज कुमार, बीडीओ समेत कंपनी के अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल: अभिषेक बनर्जी के भड़काऊ बयान मामले में सीआईडी ने कालीघाट में मारा छापा

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों ने गुरुवार को एक बार फिर दक्षिण कोलकाता के कालीघाट इलाके स्थित...

चाकुलिया में बिजली समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का धरना, विद्युत विभाग को सौंपा सात सूत्री मांगपत्र

चाकुलिया : बिजली की समस्याओं को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया नगर पंचायत इलाके के उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है। चाकुलिया नगर पंचायत...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

हौंसले की बुलंदी से हर मंजिल होती है आसान: सीएम मोहन यादव

भोपाल, 15 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि परिवार में गरीबी, कठिनाई के बावजूद हौंसले की बुलंदी से हर मंजिल आसान होती...

अमेठी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी और बेटा भी घायल

लखनऊ, 18 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के अमेठी से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां जमीन विवाद में एक बुजुर्ग...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत