जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे सरायकेला जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के मुख्य सड़क पर कपाली नगरपालिका द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान दर्जनों दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया। कपाली क्षेत्र की दो मुख्य सड़कों पर यह अभियान चलाया गया। बता दें ये दोनों ही मुख्य सड़क पर रोजाना भारी भीड़ रहती है और दुकानदारों के द्वारा मुख्य सड़क को अतिक्रमित कर लिया गया था। इससे आवागमन मे काफ़ी बाधा उत्पन्न हो रही थी। प्रशासन की ओर से भी अतिक्रमणकारियों को लंबे समय के बाद हटाया जाता है। यदि इसकी नियमित निगरानी हो तो काफी हद तक इस समस्या से निजात मिल सकती है।
