पलामू में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, दो जवान शहीद, एक गंभीर रूप से घायल

पलामू : प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के साथ हुई मुठभेड़ में पलामू पुलिस के दो जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है। घायल जवान का इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एमएमसीएच), डालटनगंज में चल रहा है।

शहीद जवानों में पलामू एएसपी अभियान का एक बॉडीगार्ड भी शामिल है। शहीदों की पहचान संतन कुमार मेहता (निवासी- सोवा बरेवा, हैदरनगर थाना क्षेत्र) और सुनील राम (निवासी- परता गांव, हैदरनगर थाना क्षेत्र) के रूप में हुई है। वहीं घायल जवान रोहित कुमार (निवासी- लालगढ़, रेहला थाना क्षेत्र) बताए जा रहे हैं।

इनामी नक्सली कमांडर के खिलाफ अभियान

पलामू पुलिस ने टीएसपीसी के 10 लाख इनामी टॉप कमांडर शशिकांत गंझू के खिलाफ सर्च अभियान चलाया था। इसी दौरान मनातू थाना क्षेत्र के केदल गांव में नक्सलियों और पुलिस के बीच आमना-सामना हो गया। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ गंझू के घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर हुई।

जैसे ही पुलिस बल इलाके में पहुंचा, घात लगाए बैठे नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही पलामू एसपी रीष्मा रमेशन, शीर्ष अधिकारी और डीआईजी नौशाद आलम भी मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि सर्च अभियान के दौरान हुई इस मुठभेड़ में दो जवानों ने शहादत दी है और एक गंभीर रूप से घायल है।

नक्सली संगठन का गढ़

टीएसपीसी का टॉप कमांडर शशिकांत गंझू झारखंड पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल है। उस पर झारखंड सरकार ने 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। मनातू और आसपास का इलाका गंझू का गढ़ माना जाता है। यहीं से वह पलामू और चतरा के विभिन्न इलाकों में नक्सली गतिविधियों को अंजाम देता है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

ममता बनर्जी को अपने कार्यकाल के गलत कार्यों की कीमत चुकानी पड़ेगी : अमित मालवीय

कोलकाता, 3 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री...

2027 तक बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा राजस्थान, सीएम भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश

जयपुर, 3 जून (आईएएनएस)। राजस्थान को वर्ष 2027 तक बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ऊर्जा...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

हिमाचल: ब्रिटिश काल के कब्रिस्तान और मेंटल हॉस्पिटल तक पहुंचीं आग की लपटें, शिमला में मची अफरा-तफरी

शिमला, 28 मई (आईएएनएस)। शिमला के बालूगंज (बॉयलोगंज) इलाके में गुरुवार को जंगल की भीषण आग ने मानसिक स्वास्थ्य एवं पुनर्वास केंद्र (मेंटल हॉस्पिटल)...

वीर सावरकर महान स्वतंत्रता सेनानी थे, उनकी देशभक्ति सदा प्रेरणा देगी : जयश्री बोदरा

वीर सावरकर जयंती पर सरायकेला के नुवागांव में कार्यक्रम, निबंध और भाषण प्रतियोगिता सरायकेला : युवा एवं खेल मंत्रालय के सहयोग से ‘मेरा युवा भारत’...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत