24 घंटे में दूसरी वारदात, बिष्टुपुर में कारोबारी से 30 लाख की लूट

जमशेदपुर : शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बुधवार को सोनारी थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान में हुई लूट के बाद गुरुवार को दिनदहाड़े बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में बड़ी वारदात हुई। अपराधियों ने कारोबारी साकेत अग्रवाल से 30 लाख रुपए से भरा बैग लूट लिया।

जानकारी के मुताबिक, कारोबारी बैंक में रुपये जमा करने जा रहे थे। रास्ते में गुरुद्वारा के पास पहले से घात लगाए इनोवा सवार अपराधियों ने उन पर हमला किया और बैग छीन लिया। जाते- जाते अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना पाकर बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। महज 24 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी लूट की वारदात से शहरवासियों में भय का माहौल है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी पर तेज होगा आंदोलन, हस्ताक्षर अभियान से बनेगा दबाव

मालगाड़ियों को प्राथमिकता देने पर उठे सवाल 50 समूह बनाकर चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान 23 अप्रैल को होगी बड़ी रणनीतिक बैठक स्टेशन पर लगाया...

महिला आरक्षण पर मेयर सुधा गुप्ता का केंद्र पर हमला, बोलीं– “यह महिलाओं के साथ राजनीतिक धोखा”

जमशेदपुर: जमेयर सुधा गुप्ता ने महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर देश...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में टाटा मोटर्स गेट पर 36 घंटे से धरना, मजदूरों के समर्थन में उतरी एटक, बंटी सिंह के नेतृत्व में आंदोलन तेज

जमशेदपुर: शहर की औद्योगिक इकाई टाटा मोटर्स के कारखाने में मजदूरों के मुद्दों को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। बीते 36 घंटे से...

जमशेदपुर कोषागार की सख्त जांच, डीसी ने 5 साल के आवंटन-निकासी मिलान के दिए निर्देश

जमशेदपुर : झारखंड के हजारीबाग, बोकारो और रांची कोषागारों में फर्जी निकासी के मामलों के बाद अब जमशेदपुर कोषागार पर भी प्रशासन ने सख्ती...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत