केरुकोचा में 8 प्रगतिशील किसान बड़े स्तर पर कर रहे मत्स्य पालन, उपायुक्त ने बढ़ाया उत्साह

जमशेदपुर : चाकुलिया प्रखंड के केरूकोचा गांव में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में मत्स्य पालकों से मुलाकात की और उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होने मत्स्यपालन की तकनीकी जानकारी ली और इस व्यवसाय के बारिकियों को जाना।

गौरतलब है कि केरूकोचा के 8 प्रगतिशील किसान सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर बड़े स्तर पर मत्स्य पालन कर रहे हैं। इनमें से 3 किसान 25-25 बायोफ्लॉक टैंक का संचालन कर रहे हैं। एक किसान ने रिस्पॉयरेटरी एक्वा कल्चर के 8 टैंक, एक किसान 7 टैंक बायोफ्लॉक (छोटा यूनिट) तथा एक किसान 4 टैंक से मत्स्य पालन शुरू किया है। इसके अलावा एक किसान ने बायोफ्लॉक तालाब, फीड मिल स्थापित कर स्थानीय स्तर पर उत्पादन एवं आय सृजन का प्रयास शुरू किया है। ये सभी योजनाएं वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2023-24 के बीच ली गई हैं। इन किसानों की पहल से न केवल उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है बल्कि क्षेत्र के अन्य किसान भी प्रेरित हो रहे हैं।

उपायुक्त ने मत्स्यपालकों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जिले के अन्य किसान भी इस मॉडल को अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने जिला मत्स्य पदाधिकारी को निर्देशित किया कि मत्स्यपालन संबंधी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी इससे जुड़ सकें। साथ ही जिला में फीड मिल की योजना से और किसानों को जोड़ने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने मत्स्यपालन को ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने का एक सशक्त माध्यम बताते हुए किसानों से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आय में वृद्धि करें। कहा कि पारंपरिक कृषि कार्यों के साथ-साथ मत्स्य पालन जैसे व्यवसाय को अपनाने से किसानों को अतिरिक्त आय प्राप्त होती है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत राज्य सरकार किसानों को बायोफ्लॉक टैंक, फीड मिल एवं पॉन्ड निर्माण हेतु सहायता प्रदान कर रही है। इसके साथ ही, सब्सिडी की सुविधा भी दी जा रही है जिससे ग्रामीण आसानी से इस व्यवसाय को अपना सकें। जिला के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में जिला प्रशासन का निरंतर प्रयास जारी हैं। मत्स्य पालन जैसे आय सृजन के वैकल्पिक साधन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे और रोजगार सृजन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल: अभिषेक बनर्जी के भड़काऊ बयान मामले में सीआईडी ने कालीघाट में मारा छापा

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों ने गुरुवार को एक बार फिर दक्षिण कोलकाता के कालीघाट इलाके स्थित...

चाकुलिया में बिजली समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का धरना, विद्युत विभाग को सौंपा सात सूत्री मांगपत्र

चाकुलिया : बिजली की समस्याओं को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया नगर पंचायत इलाके के उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है। चाकुलिया नगर पंचायत...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बंगाल में भारत-नेपाल सीमा के पास एसएसबी ने बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा

कोलकाता, 14 जून (आईएएनएस)। रविवार को पश्चिम बंगाल के उत्तरी इलाके में भारत-नेपाल सीमा के पास सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने एक बांग्लादेशी नागरिक...

बिजली दर बढ़ने पर श्याम बिहारी जायसवाल बोले, इसके पीछे सरकार की व्यक्तिगत मंशा नहीं

रायपुर, 16 जून (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बिजली के बढ़े हुए दामों को लेकर सफाई दी है। उन्होंने मंगलवार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत