पुलिस ने 48 घंटे के भीतर तैराक बुला चौधरी के घर से चोरी के 295 पदक बरामद कर चोर को पकड़ा

कोलकाता : पुलिस ने मशहूर तैराक बुला चौधरी के बंगाल के हुगली जिले के हिंदमोटर्स इलाके में स्थित पैतृक घर पर चोरी करने वाले को 48 घंटों के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर 295 पदक बरामद किए गए हैं, हालांकि ‘पद्मश्रीÓ का अब तक पता नहीं चल पाया है। इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि बुला ने पुलिस से कहा है कि वह एक बार अपने कोलकाता के कसबा इलाके में स्थित घर, जहां वह वर्तमान में अपने परिवार के साथ रहती हैं, में पद्मश्री को अच्छी तरह से तलाशेंगी। हो सकता है कि उसे उन्होंने वहां रखा हो। चंदननगर के पुलिस उपायुक्त अर्णब बिश्वास ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि बुला चौधरी के हिंदमोटर के देबाइपुकुर इलाके में स्थित पैतृक घर में 12 से 14 अगस्त के दौरान दो बार चोरी हुई थी। मामले में गिरफ्तार व्यक्ति का नाम कृष्णा चौधरी है। वह पासवर्ती रिसड़ा इलाके का रहने वाला है। उसकी निशानदेही पर 295 पदक बरामद किए गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार कृष्णा नशे का आदी है। पदकों के धातु के बने होने के कारण उसे नशाखोरी करने के लिए अच्छे-खासे रुपये मिल जाएंगे, यही सोचकर उसने उनपर हाथ फेरा था। पुलिस ने इस घटना की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। सीआइडी के फिंगर पिं्रट व फोरेंसिक विशेषज्ञों की भी मदद ली गई थी। मालूम हो कि बुला के पैतृक घर में चोरी होने का गत 15 अगस्त को पता चला था। बुला ने खुद रोते हुए इसकी जानकारी दी थी। इस घर में इससे पहले भी दो बार चोरी हो चुकी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जगन ने विशाखापत्तनम हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए 1 करोड़ रुपए की अतिरिक्त मुआवजा राशि की मांग की

विशाखापत्तनम, 10 जून (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी ने बुधवार को विशाखापत्तनम स्टील प्लांट...

बिहार: श्रावणी मेला की तैयारी तेज, 30 जुलाई से 28 अगस्त तक होगा आयोजन; मेला पथ को बनाया जाएगा ‘शिवमय’

पटना, 10 जून (आईएएनएस)। आगामी श्रावणी मेला को लेकर बिहार सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

दमन को विकास परियोजनाओं की मिली सौगात, पीएम मोदी ने नमो एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन

दमन, 5 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दमन में लगभग 2,970 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास...

टाटानगर स्टेशन पर हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों ने किया प्रदर्शन

जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे स्टेशन के वाशिंग लाइन क्षेत्र में एसी मरम्मत के दौरान 30 मई को हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत