चाची से अवैध संबंध के कारण बिरसानगर के युवक की हत्या

जमशेदपुर : बिरसानगर जोन नंबर-11 रोड नंबर-4 निवासी कृष्णा महतो (31) का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज मामले का आरोपी कोई और नहीं, बल्कि मृतक का चाचा निकला। 16 अगस्त की रात गोताखोरों की मदद से पुलिस ने हुरलुंग ब्रिज के नीचे से कृष्णा महतो का शव बरामद किया। शव के हाथ- पैर बंधे हुए थे। जिससे साफ हो गया कि यह सुनियोजित हत्या है। परिजनों ने आशंका जताई है कि कृष्णा महतो का अपनी चाची के साथ अवैध संबंध था। इसी विवाद के चलते चाची दो माह पूर्व अपने मायके राजनगर चली गई थी लेकिन कृष्णा लगातार उसकी तस्वीरें दिखाकर ब्लैकमेल कर रहा था। इसी कारण 12 अगस्त की रात बिरसानगर गणेश मंदिर के पास से उसका अपहरण कर लिया गया।

15 अगस्त को कृष्णा की बाइक लावारिस हालत में बरामद हुई. इसके बाद बड़े भाई प्रकाश महतो ने बिरसानगर थाना में राजेश महतो (कृष्णा का चाचा, निवासी बिरसानगर गणेश मंदिर के पास) और मुकेश मुर्मू (निवासी जोन नंबर-9) के खिलाफ अपहरण और हत्या का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में चाचा राजेश महतो ने स्वीकार किया कि कृष्णा न केवल अपनी चाची, बल्कि अन्य महिलाओं के भी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। इस वजह से परिवार और आसपास के लोग भी उससे नाराज थे। पुलिस के अनुसार 12 अगस्त की रात कृष्णा अचानक लापता हुआ था। पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी लेकिन बाद में सबूत मिलने पर अपहरण और हत्या की आशंका की पुष्टि हुई। कृष्णा की बाइक उसके चाचा के घर के पास से बरामद होने पर शक गहराया। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं। अब सबकी निगाहें पुलिस के औपचारिक खुलासे पर टिकी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम और परिमल नथवानी की जीत, कांग्रेस की हार पर सियासत

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड में राज्यसभा चुनाव के नतीजों सामने आ चुके हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के उम्मीदवार बैजनाथ राम और एनडीए...

बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला, पटना सहित कई जिलों को मिले नए डीएम

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

मई में थोक महंगाई 9.68 प्रतिशत रही, सरकार ने 2022-23 आधार वर्ष के साथ नई डब्ल्यूपीआई सीरीज लॉन्च की

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने सोमवार को 2022-23 को नया आधार वर्ष मानते हुए संशोधित थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई)...

पीएम मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी पर भड़कीं ज्योति वाघमारे, बोलीं- संजय राउत बौखलाहट में दे रहे बयान

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अशब्द बोलने पर सांसद ज्योति वाघमारे ने कहा कि...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत