जमशेदपुर में अकीदत के साथ निकला चेहल्लुम का जुलूस

जमशेदपुर : शहर में चेहल्लुम के मौके पर अकीदत और सम्मान के साथ जुलूस निकाला गया। यह जुलूस साकची स्थित हुसैनी मिशन के इमामबाड़े से शुरू होकर साकची गोलचक्कर तक पहुंचा। जुलूस में अकीदतमंदों ने नौहाखानी और सीनाजनी की, वहीं अलम और ताबूत भी निकाले गए।

जुलूस से पहले हुसैनी मिशन के इमामबाड़े में मजलिस का आयोजन हुआ, जिसमें मौलाना सैयद ज़की हैदर साहब ने संबोधन दिया। उन्होंने इस्लाम की शिक्षाओं और अहलेबैत की महानता पर विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही मसाएब में इमाम जैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम के शाम में गुजरे दर्दनाक हालात का बयान किया गया।

सुबह अंजुमन जवानाने हुसैन की ओर से लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें राहगीरों को पुलाव और शर्बत वितरित किया गया। इस अवसर पर हुसैनी मिशन के सदर मुनीर हसन, रईस रिजवी, आशकार सहित कई लोग मौजूद रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नई दिल्ली : शाहबाद डेयरी में घर के बाहर फायरिंग से दहशत

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। आउटर नॉर्थ दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र के सी-ब्लॉक में देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक घर के...

राबड़ी आवास विवाद: प्रभुनाथ यादव बोले- 39 नंबर बंगला भूतहा, वहां नहीं जाएंगे

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने के आदेश के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

वैश्विक संकट के बीच भारत की विकास यात्रा पीएम मोदी के नेतृत्व का परिणाम: जेपी दलाल

भिवानी, 13 जून (आईएएनएस)। हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 17 जून को लुहारी क्षेत्र के...

मानगो में कोलकाता ज्वेलर्स में लाखों की चोरी, छत की टीन काटकर घुसे चोर; 4 किलो चांदी और नकदी ले उड़े

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के मानगो बाजार टैंक रोड स्थित एक ज्वेलरी दुकान में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत