पूर्वी सिंहभूम जिले के 19 पंचायतों में 2 अगस्त को लगेगा वित्तीय समावेशन शिविर

जमशेदपुर : वित्तीय सेवा विभाग, भारत सरकार द्वारा एक जुलाई से 30 सितम्बर 2025 तक वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में अधिकतम नामांकन सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में  02 अगस्त (शनिवार) को पूर्वी सिंहभूम जिले के 19 चयनित पंचायतों में वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के अंतर्गत विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

शिविर के माध्यम से जनधन योजना, पीएमजेबीवाई, पीएमएसबीवाई, एपीवाई में पंजीकरण, री-केवाईसी, नॉमिनी अपडेट सहित विभिन्न बैंकिंग सेवाएं प्रदान की जाएंगी। साथ ही डिजिटल लेन-देन, साइबर सुरक्षा और वित्तीय साक्षरता पर भी जागरूकता दी जाएगी।

इन पंचायतों में आयोजित किए जाएंगे शिविर

मानुषमुढ़िया, बेलडीह, बिरदोह, सरडीहा, केंदुआ, बनकाटी, बागबेड़ा, छोटा गोविंदपुर (उत्तर), गदड़ा (मध्य), घाघीडीह (मध्य), हलुदबनी (पश्चिम), कालिमाटी (पश्चिम), सरजामदा (मध्य), बनमाकड़ी, बादिया (पश्चिम), पारुलिया, लच्छीपुर, मुहूलबनी तथा हल्दीपुखुर (पश्चिम)।

जिला प्रशासन ने सभी स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, पंचायत समिति सदस्य तथा आम नागरिकों से अपील है कि उक्त शिविरों में उत्साहपूर्वक भाग लें। अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने और वित्तीय समावेशन के इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में अपेक्षित प्रदान करें ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नई दिल्ली : शाहबाद डेयरी में घर के बाहर फायरिंग से दहशत

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। आउटर नॉर्थ दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र के सी-ब्लॉक में देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक घर के...

महाराष्ट्र को गढ़चिरौली की 6 लौह अयस्क खदानें आवंटित करें केंद्र, सीएम फडणवीस का विशेष आग्रह

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र को 'ग्रीन स्टील हब' बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

सरकार के प्रतिबंध के बाद अब गूगल प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध नहीं मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की सिफारिशों के बाद परीक्षा संबंधी धोखाधड़ी को रोकने के उद्देश्य से पूरे...

ओडिशा: 76612 करोड़ रुपए के 20 प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, 50000 से अधिक रोजगार पैदा होने की उम्मीद

भुवनेश्वर, 17 जून (आईएएनएस)। ओडिशा की उच्च-स्तरीय स्वीकृति प्राधिकरण ने बुधवार को 20 बड़े औद्योगिक प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है, जिनका कुल निवेश 76,611.86...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत