जमशेदपुर : पारडीह स्थित ब्रह्मानंद अस्पताल अस्पताल से रेलवे का अनुबंध खत्म हो गया है। इस निर्णय से कोल्हान के हार्ट के मरीजों को भीषण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब उन्हें दो तरह की परेशानियां हो रही हैं। पहला यह शहर में अब इलाज नहीं हो पाएगा अौर दूसरा, अब उन्हें दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ेगा जो काफी महंगा होगा।
अस्पताल में रेफर करने पर अब मरीजों को लौटाया जा रहा है। दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन ने यह मामला उठाया है और रेलवे प्रबंधन से इस व्यवस्था को बहाल करने की मांग की है।
