चाईबासा में रिकवरी एजेंट को घर से बुलाकर मारी गोली, जमशेदपुर पहुंचने से पहले तोड़ा दम

चाईबासा : सदर थाना अंतर्गत न्यू कालोनी नीमडीह में अज्ञात अपराधियों ने युवक सुमीत यादव को घर से बुलाकर गोली मार दी। इस घटना के बाद मोहल्ले में अफरा तफरी मच गयी। युवक को परिजनों ने आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया , जहां उसकी हालत नाजुक देख परिवार वाले उसे जमशेदपुर ले गए । गोली चलने की घटना की जानकारी मिलने के तत्काल बाद ही सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। साथ ही सदर अस्पताल पहुंचकर युवक से पूछताछ करने की कोशिश की लेकिन स्थिति नाजुक रहने के कारण युवक से कोई जानकारी नहीं मिल पाई। बताया जा रहा है कि सुमित यादव रिकवरी एजेंट के रूप में काम करता था। वही परिवार वालों का कहना है कि सुमित के साथ किसी की इतनी बड़ी दुश्मनी नहीं थी कि घर से बुलाकर जान लेने के नियत से गोली मार दे। घर के बाहर गोली की आवाज सुनकर तत्काल ही कुछ लोग निकले तब तक गोली चलाने वाले वहां से भाग चुके थे। वहीं रविवार देर रात सुमित की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे जमशेदपुर रेफर कर दिया।, सिर में गोली लगने के कारण सुमित ने जमशेदपुर पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टीएसएएफ क्लाइंबिंग अकादमी के तीन खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स 2026 के लिए किया क्वालीफाई

जमशेदपुर : जमशेदपुर की टीएसएएफ क्लाइंबिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अकादमी के...

भाजपा जमशेदपुर महानगर की नई टीम का ऐलान, अनुभव और युवा जोश का संतुलन

== प्रदेश नेतृत्व की मुहर के बाद जारी हुई सूची == कुछ पद अब भी खाली, चर्चाओं का दौर तेज जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

एग्रिको क्लब हाउस में शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर 65 लोगों ने किया रक्तदान

जमशेदपुर: शहर की सामाजिक संस्था शहीद मंगल पांडे क्लब के तत्वावधान में बुधवार को एग्रिको क्लब हाउस परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का...

भामाशाह जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग तेज

जमशेदपुर में भामाशाह जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग को लेकर तेलिक साहू महासभा ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत