विश्व जनसंख्या दिवस पर राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट ने किया प्रदर्शन, जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग

जमशेदपुर: विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट के द्वारा गुरुवार को जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन संगठन के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान संगठन के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रेषित ए ज्ञापन सौंपा, जिसमें देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द से जल्द लागू करने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया है कि देश की लगातार बढ़ती जनसंख्या न केवल संसाधनों पर बोझ बढ़ा रही है, बल्कि बेरोजगारी, गरीबी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं पर भी गंभीर असर डाल रही है।

अमित श्रीवास्तव ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि यदि समय रहते देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए सख्त कानून नहीं लाया गया, तो आने वाले समय में हालात बेकाबू हो जाएंगे। हमारे देश में सीमित संसाधनों के बावजूद तेजी से बढ़ती आबादी विकास की गति में बाधा बनती जा रही है। इसलिए यह आवश्यक है कि सरकार दो बच्चों का कानून लागू करे और इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।”

उन्होंने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस सिर्फ एक प्रतीकात्मक दिन नहीं होना चाहिए, बल्कि यह जनजागरूकता और ठोस नीति निर्माण का दिन बनना चाहिए।कार्यकर्ताओं ने इस दौरान सरकार से यह मांग की कि जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द लागू किया जाए। दो से अधिक बच्चों वाले परिवारों को सरकारी सुविधाओं से वंचित किया जाए। शिक्षा व्यवस्था में जनसंख्या नियंत्रण विषय को अनिवार्य किया जाए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गुमला जिले के घाघरा थाना के पीछे लगी भीषण आग से जप्त वाहन व गुमटी जलकर राख

गुमला जिले के घाघरा थाना के पीछे लगी भीषण आग में जप्त वाहन और गुमटी जलकर राख हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हजारों का नुकसान हुआ।

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केबुल टाउन में कलश यात्रा के साथ लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के केबुल टाउन में कलश यात्रा के साथ लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू हुआ, जिसमें हजारों महिलाओं ने भाग लिया और नौ दिनों तक आयोजन चलेगा।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

मैथन डैम में बोटिंग का रोमांच बना खतरा

धनबाद के मैथन डैम में बिना अनुमति और बिना प्रशिक्षण बोट संचालन से पर्यटकों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है, प्रशासनिक मानकों की कमी उजागर हुई है।

तेज रफ्तार कार ने ली सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता की जान, चालक फरार

जमशेदपुर के डिमना रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता शशि भूषण की मौत हो गई, आरोपी चालक फरार है और पुलिस जांच कर रही है।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत