छऊ नृत्य एवं मेला महोत्सव की तैयारियां जोरों पर
छऊ मंडलियों ने चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव को समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया
पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर विधानसभा अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में मासांत पर्व के दौरान आयोजित होने वाले पारंपरिक छऊ नृत्य एवं मेले की तैयारियां जोरों पर हैं।
चक्रधरपुर – पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर विधानसभा अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में मासांत पर्व के दौरान मनाया जाने वाला पारंपरिक छऊ नृत्य एवं मेला पूरे उत्साह के साथ शुरू हो गया है।
बुधवार को छऊ नृत्य मंडली की टीम कार्यक्रम का निमंत्रण देने चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव के आवास पर गयी।
आसनतलिया छऊ नृत्य मंडली, बांजीकुसुम छऊ नृत्य मंडली, पदमपुर छऊ नृत्य मंडली, कोटुवान छऊ नृत्य मंडली, हथिया ऊपर टोला छऊ नृत्य मंडली, घाघराघाट छऊ नृत्य मंडली, केंडो देवगांव छऊ नृत्य मंडली और हथिया नीचे टोला छऊ नृत्य मंडली सहित नृत्य मंडलियों ने कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए विधायक से मुलाकात की।
विधायक सुखराम उरांव ने छऊ नृत्य दल के साथ तैयारियों पर चर्चा की और आयोजन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
बैठक के दौरान विधायक आवास पर दिशोम गुरु आशीर्वाद योजना के अध्यक्ष सन्नी उरांव और विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम भी मौजूद थे।
