Aditya our dalbhat kendra: आदित्यपुर थाने से सटे दाल-भात केंद्र पर लगी आग, लोगों की सक्रियता से आग का फैलाव रोका गया, जानिए कैसे बुझी?
जमशेदपुर : आदित्यपुर थाना से सटे वार्ड नंबर 20 के दाल भात केंद्र में अचानक आग लग गई. जिसके बाद थोड़ी देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही कि समय रहते थाना प्रभारी की तत्परता से दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया.
बता दें कि जिस जगह दाल भात केंद्र संचालित होता है वहां घनी आबादी है. स्थानीय पार्षद वीरेंद्र गुप्ता, युवा टीएमसी नेता विशेष कुमार ताती एवं बस्ती के लोग पूरी तरह से मुस्तैद रहे और दमकल के आने तक आग फैलने नहीं दिया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.
हालांकि यह जांच का विषय है कि आग कैसे लगी? सूत्रों की मानें तो दाल भात केंद्र में शराबी और नशेड़ी बैठकी कर रहे थे. इसी दौरान आग लगी. वैसे पुलिस जांच जारी है.
