संवाद के नौवें संस्करण की घड़ी अब नजदीक

भारत के सबसे बड़े अखिल भारतीय आदिवासी सम्मेलन में देश भर से 186 आदिवासी समुदायों के 2500 से अधिक आदिवासी प्रतिनिधियों की मौजूदगी की उम्मीद

जमशेदपुर : ‘संवाद’आदिवासी समुदाय की पहचान से जुड़ा टाटा स्टील फाउंडेशन का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जो इस वर्ष अपने 9वें संस्करण में है, का आयोजन 15 नवंबर से 19 नवंबर 2022 तक जमशेदपुर के गोपाल मैदान में होगा।

महामारी के वर्षों के दौरान ऑफ़लाइन आयोजित होने के बाद, संवाद 2022 में 200 जनजातियों का प्रतिनिधित्व करने वाले 2000 से अधिक लोग जुटेंगे। इनमें 23 राज्यों एवं 4 केंद्र शासित प्रदेशों से 27 विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) शामिल हैं। जमशेदपुर की गलियों में 15 नवंबर से 19 नवंबर 2020 तक झारखंड की 31 जनजातियों के 501 नगाड़ों की आवाज गूंजेगी।

पिछले कुछ वर्षों में संवाद एक ऐसा मंच बन गया है जहां पूरे देश के आदिवासी समुदाय आदिवासी संस्कृति का जश्न मनाने के लिए एक साथ आते हैं और तेज विकास एवं औद्योगीकरण के समय में आदिवासी समुदायों से जुड़े ढेरों मुद्दों पर चर्चा करते हैं।

प्रत्येक वर्ष संवाद का एक विशिष्ट विषय होता है। यह एक ऐसा विषय होता है, जो आदिवासियों की पहचान से संबंधित कई चर्चाओं से उत्पन्न होता है। इस वर्ष का विषय “रीइमेजिन” अर्थात् पुनर्कल्पना है, जिसका उद्देश्य इस गतिशील समाज में सामाजिक परिवर्तन को सक्षम करने में आदिवासी समाज के लोगों की भूमिका के बारे में चर्चा को बढ़ावा देना और स्वयं समुदायों की आवाज़ो को सुनना है कि यह “रीइमेजिन” उनके लिए क्या है, “जलवायु परिवर्तन, शिक्षा और पोषण” से प्रतिक्रियाएं, जिन्हें हम महसूस कर रहे हैं कि वर्तमान में हम जिन सबसे महत्वपूर्ण समस्याओं का सामना कर रहे हैं, उनका समाधान हमारे देश और दुनिया के स्वदेशी समुदायों के पास है।

Nov. 14, 2022 Samvaad PC2
संवाद प्रेस कॉन्फ्रेन्स।

इस कॉन्क्लेव (संगोष्ठी) में देश भर के उन लोगों से ढेरों बातों को सुनने और समझने को मिलेंगी, जो विभिन्न क्षेत्रों में अनुभव साझा करने वाले सत्रों में शामिल होंगे, जिनका आदिवासी समाज पर प्रभाव पड़ता है और उनके विचारों से मंच भी समृद्ध होगा। हमें विश्वास है कि संवाद इस बार आदिवासी जीवन शैली तथा देश के आदिवासी विकास विमर्श में हमारी अपनी सोच को आकार देने में सहायक होगा। यह शहर अपनी स्थापना के बाद से संवाद का अद्भुत मेजबान रहा है और हमें उम्मीद है कि जमशेदपुर में इस साल भी एक शानदार अनुभव होगा।

संवाद, भारत में आदिवासीवाद पर सबसे बड़े मंचों में से एक है, जहां आदिवासी कलाकारों, बुनकरों और कारीगरों, संगीतकारों, देसी तरीके से चिकित्सा करनेवाले चिकित्सकों, घरेलू रसोइयों, विद्वानों, फिल्म निर्माताओं और कलाकारों का जमघट होगा, जो संवाद में अपना योगदान देने के साथ ही आदिवासी संस्कृति का जश्न भी मनाएंगे।

संवाद 2022 में आदिवासी समदाय से पद्मश्री दुर्गाबाई व्याम और सुभाष व्याम, जपानी श्याम, डॉ सोनम वांगचुक आदि कई अग्रणी लोगों की भागीदारी होगी, जो विभिन्न क्षेत्रों में अपने अनुभवों को व्यक्त करेंगे, जिनका आदिवासी समुदायों को सांस्कृतिक शिक्षा पर असर पड़ेगा। ये संवाद के पारिस्थितिकी तंत्र को समृद्ध करेंगे और संवाद मंच पर अपने अनुभवों और कहानियों को साझा करके आदिवासीवाद पर अपने विचारों को और आगे बढ़ाएंगे।

Nov. 14, 2022 Samvaad PC
प्रेस कॉन्फ्रेन्स

इस वर्ष संवाद 2022 में 175 से अधिक आदिवासी उपचारकर्ता शामिल होंगे, जो जनजातीय उपचार पद्धतियों के महत्व को पुन: स्थापित करने और आधुनिक संदर्भों में इन प्रथाओं को एकीकृत करने के तरीकों की खोज पर ध्यान केंद्रित करने पर अपने समृद्ध विचारों से अवसर अवगत कराएंगे।

आदिवासी कला और हस्तशिल्प में प्रदर्शनी-सह-बिक्री स्टालों के माध्यम से 41 से अधिक कला रूपों का प्रतिनिधित्व किया जाएगा, जिनमें संथाल कठपुतली, वारली कला, और बोडो बुनाई जैसे कला रूपों के जीवंत प्रदर्शन होगा। यहां आगंतुक कलाकारों के साथ से सीधे संवाद भी कर सकेंगे और समझ पाएंगे कि इन कला रूपों को कैसे बनाया जाता है।

इन समुदायों के स्वादिष्ट जायके को प्रोत्साहित करने के लिए 112 घरेलू रसोइयों द्वारा तैयार 101 से अधिक आदिवासी व्यंजनों को परोसा जाएगा। जमशेदपुर के लोग जनजातीय भोजन के हिस्से के रूप में ज़ोमैटो पर “Aatithya@ Samvaad” पर ऑनलाइन ऑर्डर करके अपने घरों में आराम से इन व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं।

रिदम ऑफ द अर्थ, जो कि मुख्यधारा के लोगों में आदिवासी संगीत को बढ़ावा देने की एक पहल है, स्वरथमा के सहयोग से निर्मित 12 मूल ट्रैक के साथ अपना पहला पूरा एल्बम प्रदर्शित करेगा।

इन संवादात्मक सत्रों और लाइव प्रदर्शनों के साथ ही, संवाद पूरे देश में आदिवासी समुदायों से सांस्कृतिक प्रदर्शन के माध्यम से समृद्ध आदिवासी विरासत, प्रथाओं और संस्कृति को धरातल पर लाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

रेल यात्री संघर्ष समिति ने डीआरएम के नाम संबोधित ज्ञापन एआरएम दफ्तर को सौंपा

जमशेदपुर में रेल यात्री संघर्ष समिति ने ट्रेनों की देरी और समस्याओं को लेकर डीआरएम के नाम ज्ञापन सौंपा और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

पोटका में बेकाबू कार दो वाहनों को टक्कर मार खुद पलट गई, एक की मौत, 11 घायल

पोटका : पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों में हर हफ्ते सड़क हादसे में लोगों की मौत हो रही है और घायल भी हो...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में युवाओं का कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला तेज

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बिष्टुपुर में रविवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के दर्जनों युवाओं...

चांडिल में बस-ट्रक की भीषण टक्कर, केबिन में फंसे चालक, महिला यात्री चोटिल

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल के चांडिल थाना क्षेत्र स्थित टाटा-रांची हाईवे पर भादूडीह के पास बुधवार दोपहर एक बस और ट्रक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत