August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

घर में घुसकर धनबाद के मेयर समर्थक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 गोली लगने से हालत नाजुक

घर में घुसकर धनबाद के मेयर समर्थक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 गोली लगने से हालत नाजुक

जनता मजदूर संघ प्रतिनिधि शुभम यादव को बनाया निशाना
गंभीर हालत में अशर्फी अस्पताल में भर्ती
मेयर संजीव सिंह अस्पताल पहुंचे, DSP ने संभाली जांच

धनबाद : धनबाद में लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। चाहे आपसी रंजिश का मामला हो या राजनीतिक वर्चस्व। अपराधियों का मनोबल एक बार फिर बढ़ता नजर आया है। ताजा मामले में मेयर संजीव सिंह के समर्थक और जनता मजदूर संघ के प्रतिनिधि शुभम यादव को बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मार दी। घटना सोनारडीह ओपी क्षेत्र स्थित उनके आवास की है।

बताया जा रहा है कि अपराधी घर में घुसते ही ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे, जिसमें शुभम यादव को तीन गोलियां लगीं। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल शुभम को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने के कारण उन्हें अशर्फी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के समय शुभम अपने दादा-दादी के साथ घर में मौजूद थे। इस हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं मेयर समर्थकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। सूचना मिलते ही मेयर संजीव सिंह अस्पताल पहुंचे और घायल का हालचाल लिया।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही सोनारडीह ओपी पुलिस और धनबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। बाघमारा डीएसपी पुरुषोत्तम सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading