जगन्नाथपुर में गैस संकट से हाहाकार: भीषण गर्मी में लंबी कतारों में जूझ रहे लोग

जगन्नाथपुर : पश्चिम सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर मुख्य बाजार स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम गैस एजेंसी में इन दिनों गैस की भारी किल्लत से आम लोगों की परेशानी चरम पर पहुंच गई है। हालात यह हैं कि उपभोक्ताओं को कड़ी धूप में घंटों लंबी कतार में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।

हर दिन सैकड़ों लोग सुबह से ही गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लग जा रहे हैं। कतार की लंबाई 100 मीटर से अधिक तक पहुंच रही है, जिससे अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से स्थिति और भी गंभीर हो गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस की अनियमित आपूर्ति के चलते यह संकट उत्पन्न हुआ है। कई उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण उन्हें बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस आपूर्ति व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए, ताकि इस भीषण गर्मी में आम जनता को राहत मिल सके।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे समेत अन्य नेताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन पर दी बधाई

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तमिलनाडु के सीएम...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोलकाता में पीएम मोदी करेंगे जनता के साथ योग : प्रतापराव जाधव

कोलकाता, 19 जून (आईएएनएस)। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पश्चिम बंगाल में उत्साह का माहौल है। इस बार कार्यक्रम को खास बनाने के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

केंद्र ने जयपुर पोलो ग्राउंड को सरकारी जमीन घोषित करने का नोटिस लगाया

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने शनिवार को दिल्ली रेस क्लब के पास स्थित जयपुर पोलो ग्राउंड में...

टीकेडी एक्सटेंशन अग्निकांड: बदला लेने के लिए पूरी बिल्डिंग के लोगों की जान खतरे में डाल दी

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के तुगलकाबाद क्षेत्र में स्थित टीकेडी एक्सटेंशन में आग लगने की घटना के सिलसिले में पुलिस ने चार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत