September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

जमशेदपुर के निजी अस्पताल में चक्रधरपुर के युवक की मौत, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

जमशेदपुर के निजी अस्पताल में चक्रधरपुर के युवक की मौत, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के लोकनाथ नगर निवासी 27 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत के बाद मामला तूल पकड़ गया है। परिजनों ने युवक के दोस्तों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के लोकनाथ नगर निवासी अनमोल मुखी के पुत्र साहिल मुखी (27) की जमशेदपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों ने उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

परिजनों के अनुसार, साहिल 10 अप्रैल की शाम घर से दोस्तों से मिलने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसी बीच रात करीब दो बजे सूचना मिली कि अज्ञात लोगों द्वारा उसे गंभीर हालत में अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और बेहतर इलाज के लिए उसे रेलवे अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जमशेदपुर रेफर कर दिया। जमशेदपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बुधवार को शव का पोस्टमार्टम एमजीएम अस्पताल में कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने कपाली ओपी में लिखित शिकायत देकर साहिल के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading