जमशेदपुर में ‘तारा’ संस्था की ओर से होगा चौथा सामूहिक विवाह अनुष्ठान, 25 को आठ बेटियों का होगा कन्यादान

​==सोनारी के श्री भूतनाथ मंदिर परिसर में 25 अप्रैल को जुटेगा समाज

== नव दंपतियों को आशीर्वाद देंगे गणमान्य अतिथि

​जमशेदपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता और सेवा के संकल्प के साथ कार्यरत संस्था ‘ट्रस्ट फॉर अवेयरनेस एंड रिक्रिएशन इन रूरल एरिया’ (तारा) इस वर्ष भी अपना वार्षिक सामूहिक विवाह अनुष्ठान आयोजित करने जा रही है।

संस्था द्वारा आयोजित होने वाला यह चतुर्थ (4था) सामूहिक विवाह कार्यक्रम आगामी 25 अप्रैल 2026 को संपन्न होगा।

​आठ कन्याओं का होगा विवाह

संस्था के संस्थापक ट्रस्टी और 1990 के दशक में शहर में तेजतर्रार पत्रकार रहे विनोद राणा ने बताया कि इस वर्ष कुल आठ कन्याओं का विवाह पूरे रीति-रिवाज के साथ संपन्न कराया जाएगा।

उन्होंने इस आयोजन को ‘कन्यादान महायज्ञ’ की संज्ञा देते हुए समाज के प्रबुद्ध जनों से अपील की है कि वे कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारकर नव दंपतियों को अपना स्नेह और आशीर्वाद प्रदान करें।

​कार्यक्रम का विवरण

आयोजन की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम सोनारी स्थित श्री भूतनाथ मंदिर परिसर में 25 अप्रैल 2026 को आयोजित होगा। उस दिन​विवाह रस्म: प्रातः 11:00 बजे से प्रारंभ होगा। ​प्रीतिभोज का समय दोपहर 01:00 बजे रखा गया है।

​संस्था के प्रमुख सदस्य

इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में संस्था के ट्रस्टी अधिवक्ता रवि ठाकुर, सुजीत वर्मा, संजय दूबे, गब्बर ठाकुर, शीतल दास और ममता साहू सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। सामूहिक विवाह के इस आयोजन को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह है, क्योंकि यह संस्था लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बंगाल दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और बिहार के सीएम ने दी बधाई

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बधाई दी है।बंगाल...

हैदराबाद: योग दिवस काउंटडाउन में हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास, वेंकैया नायडू और जी किशन रेड्डी भी हुए शामिल

हैदराबाद, 20 जून (आईएएनएस)। हैदराबाद में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए 24 घंटे का काउंटडाउन आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व उपराष्ट्रपति...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

पत्रकार सुरक्षा कानून, पेंशन और स्वास्थ्य बीमा लागू करे सरकार : झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन

कोडरमा: झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (जेजेए) की राज्य कमेटी की बैठक रविवार को डोमचांच स्थित एचएमटी होटल में आयोजित हुई। बैठक में पत्रकार सुरक्षा कानून,...

राहुल गांधी युवाओं को गुमराह कर रहे, सपा-शिवसेना टूटने की कगार पर: मनन मिश्रा

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने राजस्थान में राहुल गांधी के 'स्टूडेंट्स वॉइस' अभियान, समाजवादी पार्टी में संभावित टूट,...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत