जमशेदपुर में 19-20 अप्रैल को सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार,ब्रह्मर्षि विकास मंच की पहल, अमल संघ मैदान में होगा आयोजन

जमशेदपुर : ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में आगामी 19 और 20 अप्रैल 2026 को होने वाले सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार की विस्तृत जानकारी दी गई। मंच के केंद्रीय अध्यक्ष राम नारायण शर्मा, संरक्षक राम प्रकाश पाण्डेय, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, महासचिव मुकेश कुमार और कार्यक्रम प्रभारी प्रभाकर शर्मा ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की।

बताया गया कि यह आयोजन सिदगोड़ा स्थित अमल संघ मैदान में किया जाएगा, जिसमें अब तक 41 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार सुनिश्चित हो चुका है और संख्या बढ़ने की संभावना है। यह आयोजन लगातार आठवें वर्ष किया जा रहा है।
मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को अपने पारंपरिक संस्कारों से जोड़कर रखना, सामूहिकता की भावना को बढ़ावा देना, समय और खर्च की बचत करना तथा सामाजिक सहयोग को मजबूत करना है।

आयोजन की तैयारी पिछले डेढ़ महीने से लगातार बैठकों और जनसंपर्क के माध्यम से की जा रही है।

अब तक मंच की 15 इकाइयों द्वारा शहर के हजारों घरों में संपर्क किया जा चुका है।
यज्ञोपवीत संस्कार के लिए बिहार से आचार्य डॉ. रंगेश शर्मा अपनी 11 सदस्यीय टीम के साथ पहुंचेंगे, जो वैदिक विधि से पूरे अनुष्ठान को संपन्न कराएंगे।

19 अप्रैल को मड़वा, मटकोर सहित अन्य प्रारंभिक विधियां होंगी, जबकि 20 अप्रैल को जनेऊ संस्कार संपन्न कराया जाएगा।
कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है, जिनमें भवन, जल एवं बिजली, आपूर्ति, स्वच्छता, अतिथि सत्कार, सहायता केंद्र, प्रचार-प्रसार, भोज और यज्ञशाला से संबंधित विभाग शामिल हैं।

प्रेस वार्ता में महानगर के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न इकाइयों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

शालीमार एक्सप्रेस से गिरकर देवघर के युवक की मौत, झाड़ियों में मिला शव

सरायकेला। शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन से गिरने के कारण देवघर निवासी एक युवक की मौत हो गई। सरायकेला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर...

जगन्नाथपुर में गैस संकट से हाहाकार: भीषण गर्मी में लंबी कतारों में जूझ रहे लोग

जगन्नाथपुर : पश्चिम सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर मुख्य बाजार स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम गैस एजेंसी में इन दिनों गैस की भारी किल्लत से आम लोगों...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

8वां वेतन आयोग: न्यूनतम वेतन ₹69,000 और 6% इंक्रीमेंट का प्रस्ताव, कर्मचारियों को मिल सकता बड़ा फायदा

एनसी-जेसीएम की सिफारिशों में सैलरी स्ट्रक्चर, पेंशन और भत्तों में बड़े बदलाव का सुझाव, अंतिम फैसला केंद्र सरकार के हाथ, आखिरी फैसला सरकार ही...

आशीर्वाद वृद्धाश्रम में इनर व्हील क्लब अस्मिता ने बुजुर्गों संग बांटी खुशियां, स्नेह और सम्मान

पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में सदस्यों ने भोजन परोसा, आत्मीय संवाद से भावुक हुआ माहौल जमशेदपुर: इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर अस्मिता (डिस्ट्रिक्ट 325) की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत