कोवाली पुलिस की सख्ती जारी: अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

पोटका। कोल्हान क्षेत्र के तीनों जिले—पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां—में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। सख्ती और लगातार कार्रवाई के बावजूद अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन बिना चालान बालू ढोने के मामले सामने आ रहे हैं, जिन पर पुलिस और प्रशासन की निगरानी बनी हुई है।

इसी कड़ी में पूर्वी सिंहभूम जिले की कोवाली पुलिस ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया। जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव क्षेत्र में नियमित गश्ती पर थे। इसी दौरान खरईघुटू के पास पुलिस को एक संदिग्ध ट्रैक्टर दिखाई दिया, जिसे रोककर जांच की गई।

जांच के दौरान पाया गया कि ट्रैक्टर में करीब 80 सीएफटी बालू लदा हुआ था, लेकिन चालक के पास परिवहन से संबंधित कोई वैध चालान या कागजात नहीं थे। पुलिस को देखते ही चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आई।

थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रैक्टर मालिक और फरार चालक की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही अवैध बालू कारोबार पर रोक लगाने के लिए क्षेत्र में लगातार छापेमारी और गश्ती अभियान जारी रहेगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केबुल टाउन में कलश यात्रा के साथ लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के केबुल टाउन में कलश यात्रा के साथ लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू हुआ, जिसमें हजारों महिलाओं ने भाग लिया और नौ दिनों तक आयोजन चलेगा।

तेज रफ्तार कार ने ली सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता की जान, चालक फरार

जमशेदपुर के डिमना रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता शशि भूषण की मौत हो गई, आरोपी चालक फरार है और पुलिस जांच कर रही है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बगहा में पेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल का शव, इलाके में सनसनी

बगहा में पेड़ से लटके प्रेमी युगल के शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच जारी, फॉरेंसिक टीम जुटा रही साक्ष्य और मामले की हर एंगल से पड़ताल

कुमारडूंगी में युवती ने लगाई फांसी

कुमारडूंगी के कुसमबे गांव में 24 वर्षीय युवती सुमित्रा बरजो ने इमली के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत