बीएसएनएल झारखंड के 1620 नेटवर्करहित ग्रामों में 4जी सेवाएँ पहुँचाने की तैयारी में

बीएसएनएल के सीजेएम के के सिंह ने पुराने टॉवरों को अपग्रेड करने की घोषणा की

जमशेदपुर: भारत संचार निगम लिमिटेड के वार्षिक उत्सव में भाग लेने पहुंचे बी.एस.एन.एल. के चीफ जनरल मैनेजर के.के. सिंह ने बुधवार को मीडिया को संबोधित किया।

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों मे बड़े पैमाने पर 4जी सेवाएं शुरू किये जाने की योजना साझा की।

उन्होने बताया कि बी.एस.एन.एल अपने पुराने टॉवरों को अपग्रेड कर रही है और जल्द ही 4जी सेवाएं शुरू होंगी। उन्होंने कहा कि आगामी कुछ ही महीनों मे ये कार्य पूर्ण हो जायेंगे। 

BSNL Chief General Manager K K Singh in Jamshedpur
बीएसएनएल के सीजीएम के के सिंह जमशेदपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए।

वहीं उन्होंने यह भी कहा कि देश भर के साथ साथ झारखण्ड राज्य में भी वैसे ग्रामीण क्षेत्रों को बीएसएनएल टारगेट कर रही है, जहाँ अन्य कोई ऑपरेटर नहीं पहुँच पाए हैं।

उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य में 1620 ऐसे गांव हैं जहाँ अभी तक कोई टेलीकोम ऑपरेटर नहीं पहुँच पाए हैं।

ऐसे तमाम गावों मे अगले वर्ष दिसंबर माह तक बीएसएनएल 4जी नेटवर्क शुरू कर देगी।

इसके लिए भारत सरकार पूरा खर्च वहन करेगी, और बड़े पैमाने पर गावों को तेजी के साथ 4 जी नेटवर्क उपलब्ध करवाया जायेगा।

 

 

 

 

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में डीबीएमएस की मेघा कुमारी ने किया झारखंड का प्रतिनिधित्व

जमशेदपुर : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने जमशेदपुर का मान बढ़ाया है। हिमाचल प्रदेश के रिकांगपिओ में मेरा...

रांची में संघ कार्यालय पर हमला: मुख्य आरोपी हवालात से भागा, मुठभेड़ में गोली लगने के बाद फिर गिरफ्तार

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के झारखंड प्रांत कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले के मामले ने...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बंद पड़े ABHIJEET PLANT में चल रहा था लोहा चोरी का खेल, पुलिस ने उपकरणों समेत पकड़ा गिरोह

खरसावां : सरायकेला-खरसावां जिले की खरसावां पुलिस ने बंद पड़े अभिजीत प्लांट में लोहा चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों...

दलमा का नया सितारा बना नन्हा हाथी ‘बादल’, मासूम अदाओं से जीत रहा पर्यटकों का दिल

00 फुटबॉल के प्रति उसका खास लगाव लोगों को खूब आकर्षित कर रहा 00 पर्यटक उसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर रहे जमशेदपुर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत