चक्रधरपुर में अफीम तस्करी के आरोप में चार गिरफ्तार

दो किलो अफीम और तीन लाख रूपये नगद जब्त

चक्रधरपुर: पश्चिम सिंहभूम जिला पुलिस अफीम के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है लेकिन अफीम के नशे के कारोबार ने जिले को धीरे धीरे अपने आगोश में लेना शुरू कर दिया है।

शुक्रवार को पश्चिम सिंहभूम पुलिस ने अफीम की तस्करी करने वाले 4 अपराधियों को धर दबोचा है। इनके पास से पुलिस ने 2 किलो अफीम और दो लाख 95 हजार रुपये नगद सहित अन्य चीजें जब्त की है।

अफीम इस कारोबार में जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें से एक अपराधी सीआरपीएफ जवान है। गिरफ्तार सीआरपीएफ जवान जलंधर पंजाब में पदस्थापित है लेकिन नशे के कारोबार में अफीम की तस्करी के लिए चक्रधरपुर आया हुआ था।

चक्रधरपुर पुलिस ने उसके अलावा पंजाब फजिलका जिले के बी चंद, टेबो थाना क्षेत्र के एफ लुगुन और खूंटी के मुरुह थाना क्षेत्र के बी पूर्ति को गिरफ्तार किया है।

दरअसल चक्रधरपुर पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी की चक्रधरपुर में तस्करों द्वारा अफीम की खरीद बिक्री की जा रही है। इस सूचना पर पुलिस द्वारा एक छापामारी दल का गठन किया गया। जिसमें चक्रधरपुर के बीडीओ दंडाधिकारी के रूप में मौजूद थे।

छापामारी दल ने सोनुआ-चक्रधरपुर सड़क मार्ग में स्थित पदमपुर गाँव में पांच लोगों को अफीम की खरीद बिक्री करते हुए देखा। जिसके बाद पुलिस ने उनकी घेराबंदी की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हालाँकि एक व्यक्ति मौके से भाग निकलने में सफल रहा।

गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो किलो अफीम और दो लाख 95 हजार रुपये नगद की बरामदगी हुई। पूछताछ के क्रम में पंजाब के फजिलका जिला निवासी आर कुमार और बी चंद ने अपना गुनाह कुबूल करते हुए पुलिस को बताया है कि वे लोग एफ लुगुन और जे बोदरा से अफीम की खरीद कर पंजाब और दिल्ली में बेचते हैं।

पुलिस ने इनके पास से अफीम और रुपये के अलावे 4 मोबाइल फोन, एक इलेक्ट्रिक तराजू, 11 एटीएम कार्ड, 1 बंडल चेक बुक और दो क्रेडिट कार्ड भी बरामद कर जब्त कर लिया है।

गिरफ्तार चारों लोगों से पुलिस ने पूछताछ करने के बाद सभी को शनिवार को चाईबासा न्यायलय में पेश कर जेल भेज दिया है। इस पुरे छापामारी कार्य में चक्रधरपुर थाना की पुलिस शामिल रही। हालाँकि इस मामले में जे बोदरा फरार है। जिसकी तलाशी में पुलिस की छापामारी जारी है।

बहरहाल पश्चिम सिंहभूम जिला अफीम की खेती से लेकर अब अफीम का बाज़ार भी बन गया है। अफीम की खरीद के लिए देश के कोने कोने से लोग पैसे और तराजू के साथ चक्रधरपुर आ रहे हैं। यहाँ से अफीम की खरीद कर अलग अलग राज्यों में भारी कीमत में अफीम बेचकर नशे का बड़ा गोरख धंधा चलाया जा रहा है।

इस मामल में एक सीआरपीएफ जवान का पकड़ाया जाना भी कई सवाल खड़े करता है। इसको लेकर जिले की पुलिस को और सतर्क और चौकन्ना रहना होगा। इस मामले में और कौन कौन लोग शामिल हैं उनका भी उद्भेदन कर उन्हें भी सलाखों के पीछे धकेलना होगा। वहीं जिले में बड़े पैमाने पर अफीम की जो खेती हो रही है उसे पूरी तरह से ध्वस्त करना होगा। नहीं तो पश्चिम सिंहभूम जिला भविष्य के मानचित्र में अफीम का बाज़ार बन जायेगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टाटानगर में विलंब से चल रहीं ट्रेनें ट्रेनों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का पुतला दहन

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर लगातार ट्रेनों के विलंब से आने के विरोध में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग के जिला अध्यक्ष चिन्ना...

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर, बेहतर इलाज के लिए बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा: थाना क्षेत्र के बाला एंड संस कंपनी के पास मंगलवार शाम एनएच-49 पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

देवघर मौजा में कांदरा मांझी को जमीन पर दिलाया गया कब्जा, बिरसा सेना की कार्रवाई

जमशेदपुर : जमशेदपुर के पास स्थित देवघर मौजा में जमीन विवाद के मामले में शुक्रवार को बिरसा सेना ने हस्तक्षेप करते हुए कांदरा मांझी...

हजारीबाग विष्णुगढ़ के चर्चित हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, तंत्र-मंत्र के नाम पर मासूम की हत्या, मां भी शामिल

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुम्बा गांव में हुई 12 वर्षीय मासूम बच्ची की निर्मम हत्या के मामले का पुलिस...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत