जमशेदपुर में ब्रेस्ट एवं सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर आयोजित

जमशेदपुर के रवीन्द्र भवन सभागार में रविवार को आईएमए तथा स्वास्थ्य शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग झारखंड सरकार की ओर से ब्रेस्ट एवं सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राज्य के स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता भी उपस्थित थे।

उन्होंने जांच कराने पहुंची महिलाओं की हौसलाअफजाई करते हुए कहा राज्य सरकार कैंसर मरीजों के प्रति गंभीर है।

उन्होंने बताया कि यहां जांच के दौरान जिन मरीजों में कैंसर के लक्षण मिलेंगे उनका सरकार की ओर से मुफ्त इलाज कराया जाएगा।

आईएमए की जमशेदपुर शाखा की ओर से इसका आयोजन किया गया था, जिसमें प्रदेश आईएमए महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष भारती कश्यप भी शामिल हुईं।

वैसे राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूर्व मे भी झारखण्ड राज्य के कई जिलों मे इस तरह से सर्वाईकल कैंसर पर सेमिनार व इलाज की व्यवस्था करवायी जा चुकी है।

जमशेदपुर मे आयोजित सेमिनार व कैम्प मे 120 महिलाओं की जाँच की गई, जिसमें 12 महिलाओं मे सर्वाईकल कैंसर के लक्षण पाये गये और उनका इलाज कैम्प में ही प्रारंभ कर दिया गया।

आईएमए महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष डॉ भारती कश्यप ने कहा कि समय पर जाँच ओर इसके इलाज से ही इसका रोकथाम संभव है, जिस कारण सभी महिलाओं को इसके प्रति सतर्कता बरतनी चाहिए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल में विपक्षविहीन व्यवस्था स्थापित करने की कोशिश कर रही भाजपा: अभिषेक बनर्जी

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी...

श्री अकाल तख्त साहिब के फैसले पर सुखजिंदर सिंह रंधावा का केजरीवाल पर निशाना, बोले- क्या सीएम भगवंत मान से इस्तीफा मांगेंगे?

चंडीगढ़, 15 जून (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अकाल तख्त द्वारा धार्मिक कदाचार का दोषी घोषित किए जाने के बाद इस मुद्दे...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

ममता बनर्जी की गैरमौजूदगी में उनके घर पर सीआईडी का पहुंचना दुर्भाग्यपूर्ण : कुणाल घोष

कोलकाता, 9 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पर सीआईडी ने मंगलवार को लगभग दो घंटे तक तलाशी अभियान...

टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में 13 जून को ब्लॉक क्लोजर, दो दिन बंद रहेगा उत्पादन

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स प्रबंधन ने 13 जून (शनिवार) को जमशेदपुर प्लांट में एक दिवसीय ब्लॉक क्लोजर की घोषणा की है। कंपनी प्रबंधन की ओर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत