कदमा शास्त्रीनगर में बनेगा भव्य शिव-हनुमान मंदिर, फाल्गुन कृष्ण एकादशी को भूमि पूजन


जमशेदपुर : कदमा शास्त्रीनगर स्थित पीपलधारी शिव हनुमान मंदिर प्रांगण में  गुरुवार को फाल्गुन कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि को भव्य शिव हनुमान मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया.

भारतीय जनता पार्टी व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह द्वारा विधिवत भूमि पूजन कर मंदिर की नीव रखी गयी. भूमि पूजन की शुरुआत 11 पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा अर्चना कर की गयी.मंदिर के अध्यक्ष रुपेश सिंह ने बताया की मंदिर में पहले से भगवन हनुमान और भगवन शिव जी की मूर्ति स्थापित है मगर मंदिर का पक्का निर्माण अभी तक नहीं हो पाया था. अब मंदिर को भव्य रूप देने के साथ ही साथ भगवन राधा कृष्ण की भी प्रतिमा मंदिर में पूरे विधि के साथ स्थापित की जाएगी.

इस अवसर पर नीरज सिंह ने कहा कि हिन्दुओं का सबसे पहला कर्तव्य य धर्म और धार्मिक स्थानों की रक्षा करना है. साथ ही मंदिर की अच्छी तरह से देख रेख और भव्यता भी बनी रहनी चाहिए. उन्होंने कहा कि  शीघ्र ही मंदिर निर्माण का कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा. उम्मीद है कि अगले वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर हम भव्य शिव मंदिर में पूजा करेंगे.

भूमि पूजन के बाद मौजूद लोगों के बीच मंदिर कमिटी की और से भोग का वितरण किया गया. इसमें बागबेड़ा की जिला पार्षद कविता परमार, भाजपा मानगो मंडल अध्यक्ष  विनोद राय, रूपेश सिंह, राजू सिंह, राहुल दुबे, मुकेश, फिरटू, विमल और जगदीश समेत बस्ती की सैकड़ों महिलायें मुख्य रूप से उपस्थित थीं.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

फेक एनकाउंटर मामले में मुख्यमंत्री माफी मांगें : तेजस्वी यादव

पटना, 20 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भोजपुर जिले के...

प्रधानमंत्री मोदी किसानों को सशक्त, समर्थ स्वावलंबी बनाने के लिए संकल्पबद्ध है: राजकुमार चाहर

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजकुमार चाहर ने शनिवार पश्चिम बंगाल के हुगली जिले से पीएम किसान...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

पोषक तत्वों का खजाना शरीफा : फल के साथ बीज और पत्तियां भी फायदेमंद, जानें इसके अनोखे गुण

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। प्रकृति ने ऐसे कई फल-फूल दिए हैं, जिनके सेवन से सेहत को भला चंगा रखा जा सकता है। शरीफा...

कोलकाता में ममता बनर्जी की विरोध पदयात्रा रही फीकी, प्रस्तावित जनसभा रद्द

कोलकाता, 17 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को राज्यभर में हाल ही में...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत