शहर में 204 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे शीघ्र ही: बन्ना गुप्ता

रक्षाबंधन के मौके पर स्वास्थ्य मंत्री की महत्वपूर्ण घोषणा

जमशेदपुर: जमशेदपुर में रक्षाबंधन के मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शहर की बहनों की सुरक्षा का संकल्प लेते हुए बड़ी सौगात देने का ऐलान किया है।

अपने कदमा स्थित आवास पर अपनी बहनों से राखी बंधवाने के बाद उन्होंने कहा कि टाटा स्टील के सहयोग से शहर में 204 संदिग्ध स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि शहर की बहन बेटियां आधी रात को भी सुरक्षित सड़कों पर निकल सके। उ

न्होंने भरोसा दिलाया कि पूरे राज्य की बहनों की सुरक्षा को लेकर सरकार गम्भीर है।

मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बेहतर कार्य कर रही है। राज्य उन्नति और खुशहाली के मार्ग पर तेजी से अग्रसर है।

वहीं, मंत्री की तीनों बहनों ने अपने भाई के दीर्घायु होने की कामना की। साथ ही उन्होंने राज्य के सभी भाइयों के खुशहाली की कामना करते हुए अपने भाई के साथ बिताए बचपन के दिनों के अनुभव को साझा किया।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता रक्षा बंधन के मौके पर अपनी बहनों के साथ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिहार: सीआरपीएफ और पुलिस ने नक्सल प्रभावित गया में हथियार बरामद किए

पटना, 16 जून (आईएएनएस)। सुरक्षा बलों ने बिहार के गया जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। लुतुआ...

'पुनीत जीवन' के रक्तदान शिविर में 4 घंटे में 70 यूनिट रक्त संग्रह

विश्व रक्तदाता दिवस पर जमशेदपुर में 'पुनीत जीवन' द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में चार घंटे में 70 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। शिविर से ब्लड सेंटर को बड़ी राहत मिली।

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड : खूंटी में गैरेज संचालक को घर से अगवा कर पत्थर से कूचकर मार डाला

खूंटी, 15 जून (आईएएनएस)। झारखंड के खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल गैरेज संचालक राधेश्याम साहू उर्फ राधे मिस्त्री (44) की अपहरण...

ओमान तट के पास जहाज पर अमेरिकी हमले में आंध्र प्रदेश के मरीन इंजीनियर समेत तीन भारतीय नाविकों की मौत

विशाखापत्तनम, 11 जून (आईएएनएस)। ओमान तट के पास एक तेल टैंकर पर हुए अमेरिकी सैन्य हमले में आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम निवासी मरीन इंजीनियर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत