नोवामुंडी : टाटा स्टील के 100 मीटर तांबे के तार चोरी मामले में पांच गिरफ्तार, घरों से बरामद हुआ केबल

नोवामुंडी : पश्चिमी सिंहभूम जिले की नोवामुंडी पुलिस ने टाटा स्टील के कन्वेयर बेल्ट संचालन में इस्तेमाल होने वाले लगभग 100 मीटर तांबे के केबल तार की चोरी के मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपितों में तोड़ेतोपा घासोवा साई निवासी टेंपू मुंडा, बोकारो साइडिंग के प्रेम गोप, अनि मुंडा, शिवा सरदार तथा डुकासाई के अंकित करुवा शामिल हैं। पुलिस ने छापेमारी के दौरान इनके घरों से चोरी किए गए तांबे के तार बरामद किए हैं।

मामले में टाटा स्टील के सिक्योरिटी इंचार्ज की लिखित शिकायत पर नोवामुंडी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायत में बताया गया था कि टाटा स्टील परिसर में कन्वेयर संचालन के लिए उपयोग किए जाने वाले लगभग 100 मीटर तांबे के केबल तार की अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है।

पुलिस अनुसंधान के दौरान सूचना मिली कि चोरी किए गए तार को टेंपू मुंडा और उसके सहयोगियों ने चोरी कर पुलिस कार्रवाई के डर से अलग-अलग स्थानों पर छिपा रखा है। इसके बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया।

छापेमारी के दौरान टेंपू मुंडा के पास से 45 मीटर लंबा करीब 1.5 इंच मोटा तार, प्रेम गोप के पास से 25 मीटर लंबा 1.5 इंच मोटा तार, अनि मुंडा के पास से 18 मीटर लंबा करीब एक इंच मोटा तार, शिवा सरदार के पास से 27 मीटर लंबा 1.5 इंच मोटा तार तथा अंकित करुवा के पास से चार मीटर लंबा मोटा तार बरामद किया गया।

बरामद सभी तारों को विधिवत जब्त कर लिया गया तथा आरोपितों को गिरफ्तारी का कारण बताते हुए हिरासत में लिया गया। सभी गिरफ्तार आरोपितों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

छापेमारी दल में नोवामुंडी थाना प्रभारी नयन कुमार सिंह, एसआई पूर्णिमा कुमारी, एसआई अखिलेश सिंह, एएसआई बिनोद कुमार सिंह सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कोलाबीरा में हाईवा की टक्कर से महिला की मौत

सरायकेला के कोलाबीरा के पास तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजा और कार्रवाई की मांग की।

एनटीए ने नीट यूजी 2026 वीडियो को बताया फर्जी

  री-एग्जाम सफलतापूर्वक संपन्न, महानिदेशक ने दी पूरी जानकारी मुख्य बिंदु: एनटीए ने नीट से जुड़े वायरल वीडियो को फर्जी करार दिया 37 दिनों में दोबारा...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

राज्यसभा चुनाव परिणाम पर सियासत तेज, कांग्रेस ने सहयोगी दलों पर साधा निशाना, एनसीपी ने दी एनडीए को बधाई

जमशेदपुर : झारखंड राज्यसभा चुनाव के परिणाम को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार प्रणव झा की हार के...

वज्रपात का कहर: जगन्नाथपुर में आंगन में खेल रहे दो वर्षीय मासूम की मौत, मां का चल रहा इलाज

चाईबासा : झारखंड में वज्रपात से मरने वालों की तादाद बढ़ती जा रही है। प्रशासन की ओर से समय-समय पर सचेत रहने की भी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत