झारखंड: एसआईआर के तहत मतदाताओं की मैपिंग, ईसी बोला- फिलहाल दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं

रांची, 14 जून (आईएएनएस)। झारखंड में विशेष मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत अब तक 2.64 करोड़ मतदाताओं में से 2.11 करोड़ यानी करीब 80 प्रतिशत मतदाता अपना या अपने माता-पिता का मैपिंग कार्य पूरा कर चुके हैं। इस बीच दस्तावेज जमा करने को लेकर फैल रही भ्रम की स्थिति पर चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि मौजूदा चरण में अधिकांश मतदाताओं को कोई दस्तावेज देने की जरूरत नहीं है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने रविवार को कहा कि गणना (इन्यूमरेशन) चरण के दौरान मतदाताओं से किसी प्रकार का दस्तावेज एकत्र नहीं किया जाएगा। मतदाताओं को केवल भरा हुआ और हस्ताक्षरित इन्यूमरेशन फॉर्म तथा एक हालिया रंगीन फोटो बीएलओ को उपलब्ध कराना है।

उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं ने अपने या अपने माता-पिता के नाम का मिलान (मैपिंग) पहले की मतदाता सूची से कर लिया है, उनका नाम बिना किसी अतिरिक्त दस्तावेज के प्रारूप मतदाता सूची में शामिल रहेगा। जिन मामलों में कुछ त्रुटियां या विसंगतियां हैं, उनमें भी संबंधित निर्वाचन अधिकारी और बीएलओ उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर सुधार का प्रयास करेंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि दस्तावेज केवल उन्हीं चुनिंदा मामलों में मांगे जाएंगे, जहां सत्यापन के दौरान कोई आपत्ति या संदेह सामने आएगा। ऐसे मतदाताओं को 5 अगस्त से शुरू होने वाली नोटिस एवं सत्यापन अवधि के दौरान अलग से सूचना दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि बीएलओ घर-घर जाकर पहले से तैयार फॉर्म वितरित करेंगे और भरे हुए फॉर्म वापस लेकर उन्हें डिजिटल रिकॉर्ड में शामिल करेंगे। इस प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए ही शुरुआती चरण में दस्तावेज जमा करने की बाध्यता नहीं रखी गई है। नए मतदाताओं के लिए अलग व्यवस्था है। जो नागरिक 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर लेंगे और पहली बार मतदाता बनना चाहते हैं, उन्हें निर्धारित घोषणा-पत्र और आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म-6 जमा करना होगा।

निर्वाचन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे दस्तावेज जमा करने को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक निर्देशों के आधार पर ही प्रक्रिया में भाग लें।

एसएनसीडीकेपी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

11 वर्षों से अधूरी बागबेड़ा जलापूर्ति योजना के खिलाफ धरना, 15 दिन में शुरू नहीं हुई सप्लाई तो तेज होगा आंदोलन

जिला प्रशासन ने 14 जून से जलापूर्ति शुरू कराने का दिया था भरोसा दूरदराज से लोगों का लाना पड़ रहा पानी, बढ़ जाती हैं परेशानियां गर्मी...

आरडी टाटा गोलचक्कर के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार महिला घायल; अफवाह पर भड़के लोगों ने किया सड़क जाम

Jamshedpur news : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित आरडी टाटा गोलचक्कर के पास रविवार को एक पिकअप वैन की चपेट में आने से...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा में घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, पत्नी को खलबट्टे से मार डाला, पति हिरासत में

जमशेदपुर : घरेलू विवाद और असफल दूसरी शादियों के कारण लगातार हत्या और गंभीर हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। जमशेदपुर के एमजीएम...

बरगाई ज़मीन घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज याचिका खारिज

रांची। रांची के बड़गाई क्षेत्र में 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़ा और उससे संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत