छत्तीसगढ़: गरियाबंद में ओडिशा बॉर्डर पर सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

गरियाबंद, 12 जून (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ की गरियाबंद पुलिस ने ओडिशा सीमा के नजदीक सागोन लकड़ी की तस्करों को लेकर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अभियान के दौरान, 7 आरोपी भागने में सफल रहे। प्रारंभिक जांच में आरोपियों के ओडिशा के तस्कर गिरोहों से जुड़े होने के संकेत मिले हैं।

अधिकारियों ने बताया कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से सागौन की लकड़ी को अलग-अलग स्थानों पर छिपा दिया था। कुछ लकड़ियां तालाब में फेंकी गईं, जबकि कई हिस्सों को घर के आंगन और बाड़ी में गड्ढे खोदकर ढक दिया गया। वन विभाग की डॉग स्क्वाड की मदद से इन छिपाई गई लकड़ियों का पता लगाकर उन्हें जब्त किया गया।

जांच टीम ने कुल चार आरोपियों से अवैध सागौन लकड़ी जब्त की, वहीं तीन अन्य आरोपियों के पास से वन्यप्राणी साही (अनुसूची- 2) के अवयव और शिकार में उपयोग होने वाले फंदे बरामद किए गए। इसके अलावा, मौके से आरा मशीन और तीन बड़े हाथ के आरे भी जब्त किए गए।

वन विभाग के अनुसार, आरोपियों के घरों से सागौन से बने सोफा सेट समेत अन्य फर्नीचर भी बरामद हुए हैं, जिससे अवैध लकड़ी के उपयोग और फर्नीचर निर्माण के नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है।

वन अपराध प्रकरण के तहत अलग-अलग मामलों में कार्रवाई दर्ज की गई है। गरियाबंद पुलिस को सूचना मिली थी कि परिक्षेत्र दक्षिण उदंती (कोर) के साहेबिनकछार गांव में सागौन स्लीपर रखा गया है। इसके बाद 5 जून को विघाधर नाम के व्यक्ति के यहां पुलिस टीम ने छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में सागौन की लकड़ी मिली।

वहीं, 9 जून को की गई संयुक्त कार्रवाई में कई संदिग्धों के घरों की तलाशी ली गई, जिनमें से कुछ स्थानों पर भारी मात्रा में सागौन स्लीपर और अन्य लकड़ी मिली। वन विभाग ने बताया कि कुल मिलाकर लगभग 193 नग सागौन स्लीपर और करीब 4.56 घन मीटर लकड़ी जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख रुपए आंकी गई है।

अधिकारियों के अनुसार, मामले में आगे की जांच जारी है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।

डीसीएच

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कदमा रामजनम नगर में फायरिंग कांड का खुलासा, देसी पिस्टल व कारतूस के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

jamshedpur news : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र स्थित रामजनम नगर में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों...

बिष्टुपुर में दो दिवसीय ‘संवाद’ स्टील सिटी युवा संसद शुरू, परीक्षा प्रणाली की चुनौतियों पर गहन मंथन

jamshedpur news : शहर के बिष्टुपुर में आयोजित दो दिवसीय ‘संवाद’ स्टील सिटी युवा संसद (लोकसभा) कार्यक्रम में देश की परीक्षा एवं भर्ती प्रणाली...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

सरायकेला गैरेज चौक सड़क हादसे में घायल अधिवक्ता मनोरंजन महापात्र का रांची रिम्स में इलाज के दौरान निधन

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि, दुवानसाही के थे मूल निवासी सरायकेला: सरायकेला थाना क्षेत्र के गैरेज चौक के समीप हुए सड़क हादसे में...

कोल्हान में हाथियों का कहर जारी: चांडिल में महिला की मौत, चाकुलिया में बुजुर्ग घायल

जमशेदपुर/सरायकेला : वन विभाग हाथियों से हमले की रोकथाम की घोषणाएं कर रहा है लेकिन इस समस्या से कम से कम फिलहाल तो निजात...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत