राहुल गांधी की बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता है: बृजभूषण शरण सिंह

गोंडा (उत्तर प्रदेश), 10 जून (आईएएनएस)। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि उनके जैसे नेता हमारे बीच में हैं। आज की तारीख में स्थिति ऐसी बन चुकी है कि उनकी बातों को कोई भी गंभीरता से नहीं ले रहा है। वो लगातार ऐसे काम करते हुए आ रहे हैं, जिससे सीधे तौर पर भाजपा को ही फायदा मिल रहा है।

उन्होंने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि वह जब तक अपने कार्यों में सुधार नहीं करेंगे, तब भाजपा को कोई दिक्कत नहीं है। हमें इसी तरह से फायदा मिलता रहेगा। लिहाजा, राहुल गांधी के लिए यह जरूरी हो जाता है कि वो सबसे पहले अपने कार्यों में सुधार करें।

उन्होंने टीएमसी के अंतर्कलह पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आज की तारीख में टीएमसी की स्थिति कैसी बनी हुई है, यह बात किसी से छुपी नहीं है, और यह सब कुछ ऐसे वक्त में हो रहा है, जब भाजपा ने वहां पर जीत का परचम लहराया है। मैं समझता हूं कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बधाई के पात्र हैं कि आज की तारीख में पश्चिम बंगाल में हम कमल खिलाने में सफल रहे। आज की तारीख में जिस तरह की स्थिति बनी हुई है, उसे निश्चित तौर पर भाजपा के लिए एक जीत के रूप में देखना ज्यादा उचित रहेगा।

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि आजादी के बाद से लेकर अब तक एक वर्ग ऐसा रहा है, जो कि हमेशा से ही शोषित रहा, कुचला और दबा रहा। उसकी सुध किसी ने भी नहीं ली, चाहे केंद्र में किसी भी सरकार रही हो, लेकिन यह अफसोस की बात है कि उस वर्ग के सशक्तिकरण के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया।

साथ ही, उन्होंने पेपर लीक मामले को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इस देश में किसी एग्जाम को आयोजित कराने के लिए बाकायदा एक सिस्टम का गठन किया गया है। इस सिस्टम में अधिकारी शामिल हैं, और हमें इस बात का ध्यान रखना होगा कि मंत्री खुद ही मौके पर रहकर हमेशा ही सिस्टम की रखवाली नहीं कर पाएंगे। हो सकता है कि किसी को मेरी बात गलत लगी हो, लेकिन यह सच्चाई है। अब जब पेपर लीक का मामला सामने आया है, तो इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि कई अधिकारियों पर गाज गिरी है, और यह मैं पहली बार देख रहा हूं कि पेपर लीक के मामले में किसी अधिकारी पर गाज गिरी है। हमें इस पूरी वस्तुस्थिति को विस्तार से समझना होगा।

उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि जो सरकार जम्मू-कश्मीर की समस्या का समाधान कर सकती है, वह निश्चित तौर पर इस देश में पेपर लीक की भी समस्या का समाधान कर सकती है। आगामी दिनों में एक ऐसी व्यवस्था विकसित की जाएगी, जिससे किसी को भी कोई परेशानी न हो।

एसएचकेडीकेपी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वी और दक्षिणी भारत में आगे बढ़ा, पूर्वोत्तर में भारी बारिश का पूर्वानुमान

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। दक्षिण-पश्चिम मानसून सोमवार को काफी आगे बढ़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मानसून ने आंध्र...

अशोक गहलोत के ‘भाजपा पर प्रतिबंध’ से जुड़े बयान पर आठवले का पलटवार, ‘यह लोकतंत्र के खिलाफ’

मुंबई, 15 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर प्रतिबंध लगाने संबंधी...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

दिल्ली के सभी पुलिस स्टेशनों में हर हफ्ते होगी जन सुनवाई, उपराज्यपाल ने दिया निर्देश

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के उपराज्यपाल टीएस संधू ने 20 जून से सभी पुलिस स्टेशनों को निर्देश दिया है कि वे हर...

विजाग स्टील प्लांट हादसे में 8 लोगों की मौत पर रामचंद्र राव ने जताया दुख, जांच की मांग

हैदराबाद, 8 जून (आईएएनएस)। विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में हुए दर्दनाक हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। इस हादसे पर तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत