सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली में ब्राउन शुगर पर सबसे बड़ी कार्रवाई, महिला समेत तीन गिरफ्तार

कपाली : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को पूछताछ के बाद गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई में 680 पुड़िया ब्राउन शुगर और करीब 18 ग्राम अतिरिक्त नशीला पदार्थ बरामद किया गया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

एसपी निधि द्विवेदी ने बताया कि पुलिस को लगातार गुप्त सूचना मिल रही थी कि बंधुगोड़ा बड़ गाछ के पास स्थित एक किराए के मकान से बड़े पैमाने पर ब्राउन शुगर की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर विशेष टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 680 पुड़िया ब्राउन शुगर के अलावा करीब 18 ग्राम अतिरिक्त ब्राउन शुगर जब्त की। बरामद नशीले पदार्थ की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। मौके से अजगर, सिनी निवासी महाराज अली और आदित्यपुर निवासी शबनम परवीन को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस पूछताछ में नशे के कारोबार से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से इलाके में ब्राउन शुगर के धंधे में सक्रिय थे। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े बड़े सप्लायरों और अन्य कड़ियों की तलाश में जुट गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में युवाओं के बीच नशे की लत तेजी से बढ़ी है और कई इलाकों में खुलेआम नशीले पदार्थों की बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। लोगों ने पुलिस की कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि यदि लगातार इसी तरह अभियान चलाया जाए तो इलाके को नशे के जाल से बचाया जा सकता है।

यह मामला केवल तीन तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संकेत भी देता है कि कपाली और आसपास के शहरी क्षेत्रों में ड्रग सिंडिकेट तेजी से अपनी जड़ें मजबूत कर रहा है। ऐसे में पुलिस के सामने पूरे नेटवर्क तक पहुंचने और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने की बड़ी चुनौती है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नांदूप में अर्जुन मुंडा का विरोध, पुतला दहन

पूर्वी सिंहभूम के नांदूप गांव में विस्थापन और पुनर्वास के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के दौरे का विरोध हुआ। ग्रामसभा और विस्थापितों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

भोजपुर मुठभेड़ पर मंत्री श्रवण कुमार ने जताया दुख

न्यायिक जांच के आदेश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा मुख्य बिंदु: भरत भूषण तिवारी की मुठभेड़ में मौत पर मंत्री ने जताया खेद मुख्यमंत्री...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

अपनी सेवाएं केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित न रखें, कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने नए मेडिकल स्नातकों से की अपील

बेंगलुरु, 16 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मंगलवार को नए ग्रेजुएट हुए मेडिकल प्रोफेशनल्स से अपील की कि वे अपनी सेवाएं...

सीबीआई ने यूपी के अमेठी में सरकारी निधि के गबन के मामले में तलाशी अभियान चलाया

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ, अयोध्या, कुशीनगर, प्रतापगढ़ और अमेठी में स्थित 14...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत