जमशेदपुर के डिमना रोड पर दो संदिग्ध बाबा हिरासत में, ठगी मामले जांच शुरू

जमशेदपुर। उलीडीह ओपी क्षेत्र के डिमना रोड पर गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने भिक्षा मांग रहे दो बाबाओं को संदेह के आधार पर पकड़ लिया। लोगों का आरोप है कि यही दोनों बाबा कुछ दिन पहले सुभाष कॉलोनी की एक महिला से ठगी की घटना में शामिल थे और अब एक बार फिर इलाके में इसी तरह की वारदात को अंजाम देने की नीयत से घूम रहे थे।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, दोनों बाबाओं की गतिविधियां काफी समय से संदिग्ध लग रही थीं। जब उन्हें रोककर पूछताछ की गई तो उनका हुलिया पूर्व में हुई ठगी की घटना से मेल खाता पाया गया। इसके बाद लोगों ने बिना देर किए उलीडीह ओपी पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बाबाओं को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस अब महिला से हुई ठगी की घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धि लोकतंत्र की शक्ति का प्रमाण : नीतीश कुमार

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। नरेंद्र मोदी बुधवार को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बने। इस अवसर पर...

गंगा सागर को जोड़ने वाले सेतु और ताजपुर में बंदरगाह बनाने का लालच देकर ममता बनर्जी ने तीन बार चुनाव जीताः दिलीप घोष

पश्चिम मेदिनीपुर, 10 जून (आईएएनएस)। खड़गपुर शहर में बुधवार को पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने दीघा जगन्नाथ मंदिर विवाद, टीएमसी दफ्तर...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 682.2 अरब डॉलर के बेहद मजबूत स्तर पर, अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में: आरबीआई गवर्नर

नई दिल्ली, 5 जून। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के बाद आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि...

बंगाल के पूर्व पर्यटन मंत्री और उनकी पत्नी पर करोड़ों की ठगी का आरोप, शिकायतकर्ता बोले- जांच की जाए

कोलकाता, 9 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में राज्य के पूर्व पर्यटन मंत्री इंद्रनील सेन और उनकी पत्नी के खिलाफ वित्तीय घोटाले की शिकायत की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत