बोकारो के पेटरवार में दहेज के लिए गर्भवती महिला की हत्या, ससुराल वालों पर जिंदा जलाकर मारने का आरोप, पति को पुलिस ने भेजा तेनुघाट जेल

बोकारो : पेटरवार थाना क्षेत्र के अंगवाली गांव में दहेज की भूख ने एक गर्भवती महिला की जान ले ली। दहेज के लिए ससुराल पक्ष द्वारा महिला को जिंदा जलाकर हत्या किए जाने का गंभीर आरोप सामने आया है।

इस अमानवीय घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नीतू कुमारी(29) की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व अंगवाली निवासी विनोद रविदास के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद से पति समेत ससुराल के लोग दहेज की मांग को लेकर नीतू को लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।

प्रताड़ना के चलते कई बार सामाजिक स्तर पर समझौता भी कराया गया, लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं हुआ। मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि 18 दिसंबर को नीतू कुमारी जब रसोई में खाना बना रही थी, तभी पीछे से आग लगा दी गई। इस घटना में वह 85 से 90 प्रतिशत तक झुलस गई। गंभीर हालत में उसे बीजीएच बोकारो में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान बीते 1 जनवरी को उसकी मौत हो गई।

मायके वालों ने नीतू के पति विनोद रविदास, सास तेतरी देवी और मामा साडम निवासी कारू रविदास पर मिलकर आग लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले पर पेटरवार पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेज दिया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कोलकाता हाई कोर्ट के जज ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर सुनवाई से खुद को किया अलग

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। कोलकाता हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति सौगता भट्टाचार्य की एकल-न्यायाधीश पीठ ने सोमवार को तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी की याचिका पर...

बिरसानगर पीएम आवास लाभुकों ने सरयू राय को किया सम्मानित, 19 जून को फ्लैट की चाबी मिलने पर जताया आभार

जमशेदपुर : बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने सोमवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय का अभिनंदन कर उनके संघर्ष और सहयोग...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बोकारो से नाबालिग लापता मामला : झारखंड हाईकोर्ट सख्त, सीआईडी एडीजी तलब

रांची, 9 जून (आईएएनएस)। झारखंड हाईकोर्ट ने बोकारो जिले से अक्टूबर 2020 से लापता नाबालिग के मामले में जांच की धीमी प्रगति पर नाराजगी...

राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर सीएम योगी, भजन लाल, धामी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी और काकोरी कांड के नायक पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर देशभर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत