बिहार भाजपा के अध्यक्ष बने संजय सरावगी, दरभंगा सदर सीट से 6 बार से लगातार हैं विधायक

पटना: बिहार की राजनीति में कई बदलाव देखने को मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय नेतृत्व ने दिग्गज नेता और विधायक संजय सरावगी को तत्काल प्रभाव से बिहार बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के स्थान पर सरावगी की ताजपोशी को पार्टी की सोची-समझी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। संजय सरावगी का संबंध राज्य के मिथिलांचल क्षेत्र (दरभंगा) से है, जिसे बीजेपी ने आने वाले समय में अपने मुख्य फोकस में रखा है। वैसे, संजय सरावगी लगातार 6 बार से दरभंगा सदर के विधायक हैं। इस बदलाव के पीछे पार्टी का मकसद जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय और मजबूत करना है, ताकि राज्य में अपनी स्थिति को अभेद्य बनाया जा सके। ये नियुक्ति कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने का काम करेगी।

मिथिलांचल पर पार्टी का विशेष फोकस

संजय सरावगी की नियुक्ति का सबसे साफ राजनीतिक संदेश ये है कि बीजेपी अब मिथिलांचल क्षेत्र में अपनी सांगठनिक और चुनावी पैठ को चरम पर ले जाना चाहती है। संजय सरावगी दरभंगा शहर के विधायक हैं और इस क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। ये इलाका पारंपरिक रूप से अन्य दलों का मजबूत गढ़ रहा है, जिसे भेदने के लिए बीजेपी ने एक मजबूत चेहरा आगे किया है। पार्टी का मानना है कि नए अध्यक्ष के नेतृत्व में मिथिलांचल की ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत सुनिश्चित की जा सकती है, जिसका असर आगामी चुनावों में जरूर दिखेगा।

लगातार 6 बार के विधायक संजय सरावगी आते हैं वैश्य समुदाय से

बिहार के भूमि सुधार और राजस्व विभाग के मंत्री थे संजय सरावगी

ABVP (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) से सियासी सफर की शुरुआत की

पहली बार 2005 में संजय सरावगी ने विधायक के रूप में जीत दर्ज की

दरभंगा क्षेत्र के लोकप्रिय नेता के रूप में जाने जाते हैं संजय सरावगी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिहार : नए स्वरूप में सजेगा सोनपुर मेला, आमी मंदिर बनेगा प्रमुख पर्यटन केंद्र

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार राज्य के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा...

सुरक्षित पलायन और बाल श्रम उन्मूलन हमारी साझा जिम्मेदारी: कुंवरजी बावलिया

गांधीनगर, 16 जून (आईएएनएस)। गांधीनगर स्थित सरदार पटेल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (एसपीआईपीए) में दो दिवसीय अंतरराज्यीय संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें इस...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

सरयू राय का फेसबुक लाइव आज : जमशेदपुर से रांची तक हड़कंप, क्या आज होगा कोई बड़ा धमाका?

जमशेदपुर:झारखंड की राजनीति के 'जायंट किलर' और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय आज (सोमवार, 15 जून) शाम 4:30 बजे फेसबुक पर लाइव आ...

झारखंड: गिरिडीह में युवक का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह, 15 जून (आईएएनएस)। झारखंड के गिरिडीह जिले में रविवार को युवक का शव किराए के मकान में फंदे से लटका हुआ मिलने से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत