केदियों की सजा में छूट के नियम स्पष्ट करे सरकार, झारखंड हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

रांची। झारखंड कोर्ट के जस्टिस एसएन प्रसाद और जस्टिस एके राय की अदालत ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किए जाने पर स्वत: संज्ञान से दर्ज मामले में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की गई।

अदालत ने इसे स्वीकार करते हुए जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया है। पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने सरकार से पूछा था कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य की जेलों में बंद कैदियों को सजा में छूट देने के लिए क्या-क्या किए गए हैं।

सरकार की ओर से कहा गया था कि इस मुद्दे पर नीतिगत निर्णयों और अन्य अद्यतन जानकारियों को लेकर शपथ पत्र दाखिल किया जाएगा। अदालत ने इस मामले में हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को प्रतिवादी बनाते हुए उन्हें भी शपथ पत्र दाखिल करने को कहा है।

सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के अनुपालन में राज्य में कैदियों की सजा में छूट और रिहाई नीतियों के क्रियान्वयन की निगरानी के लिए हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चार नवंबर को आदेश दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने देश के सभी राज्यों के उनकी सजा में छूट की नीतियों के क्रियान्वयन पर निगरानी रखने और उसकी जांच करने का निर्देश दिया था। इस संबंध में एक रिपोर्ट 15 दिसंबर तक सुप्रीम कोर्ट को भेजने का भी आदेश दिया गया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सुधांशु त्रिवेदी ने जनता से पूछा, राहुल गांधी का जन्मदिन किस दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। साथ ही तंज...

कलकत्ता हाईकोर्ट ने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को कोर्ट की अवमानना ​​का नोटिस भेजा

कलकत्ता, 19 जून (आईएएनएस)। कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को अदालत...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

डीएवी बिष्टुपुर में तीन दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम में शामिल हुए 285 शिक्षक

नई सीख को कक्षा में लागू करने की अपील, झारखंड जोन-ई के सात स्कूलों के शिक्षक हुए शामिल जमशेदपुर : डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर में...

बिहार के मंत्री निशांत कुमार की पटना में ललन सिंह से हुई मुलाकात

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। पटना में सोमवार को एक दिलचस्प राजनीतिक घटना देखने को मिली, जब बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और केंद्रीय...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत