जमशेदपुर के साकची नागर मॉल के पास साधु बनकर आए दो ठगों ने ढाई लाख के गहने उड़ाए

कोलकाता से रिश्तेदार के यहां आई महिला को बनाया शिकार, बेटे पर संकट की बात कह लगाई चपत

जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के नागर मॉल के पास शनिवार की शाम एक सनसनीखेज ठगी की घटना सामने आई। साधु के वेश में आए दो ठगों ने कोलकाता की रहने वाली महिला अनीता देवी और उनकी भतीजी प्रीति को झांसे में लेकर उनसे करीब ढाई लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने ठग लिए और मौके से फरार हो गए।

पीड़िता अनीता देवी ने साकची थाना पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे कोलकाता की रहने वाली हैं और इन दिनों भुइयांडीह स्थित पटेल नगर में अपने रिश्तेदार के घर आई हुई हैं। शनिवार की शाम वे अपनी भतीजी प्रीति के साथ छठ पर्व की खरीदारी के लिए साकची बाज़ार गई थीं।

इसी दौरान नागर मॉल के पास उन्हें एक व्यक्ति साधु के वेश में मिला। उसने महिला से कहा कि वह हरिद्वार से आया है और महिलाओं के लिए खुले एक नए मेडिकल स्टोर का पता पूछ रहा है। महिला ने बताया कि वह यहां की नहीं हैं, इसलिए उन्हें इस नए मेडिकल स्टोर की जानकारी नहीं है।

इसके बाद वह साधु जैसा व्यक्ति पानी पीने की बात कहने लगा। जब आसपास पानी नहीं मिला, तो अनीता देवी ने उसे कुछ पैसे देने की कोशिश की ताकि वह खुद पानी खरीद सके, लेकिन उसने पैसे लेने से इंकार कर दिया और उन्हें पास की दुकान पर ले जाकर पानी खरीदवाया।

पानी पीने के बाद ठग ने कहा कि उसके बेटे पर संकट है और वह चाहें तो उनकी प्रार्थना से वह संकट दूर कर सकता है। इसी दौरान एक और व्यक्ति वहां पहुंच गया, जो उसी गिरोह का सदस्य था। दोनों ने महिला और उसकी भतीजी से कहा कि वे मुठ्ठी बंद करें और अपने गहने निकालकर उनके हाथ में रखें ताकि वे पूजा कर संकट टाल सकें।

महिला ने बताया कि साधु के वेश में आए व्यक्ति ने उनसे उनका सोने की चेन, कान की बाली और बाला, जबकि भतीजी प्रीति से चांदी की चेन उतरवाई। इसके बाद उन्होंने कहा कि अब आप 21 कदम आगे चलिए, संकट टल जाएगा।

महिला और उनकी भतीजी जैसे ही कुछ कदम आगे बढ़ीं, वे दोनों ठग मौके से रफूचक्कर हो गए। जब दोनों पीछे मुड़ीं, तो देखा कि दोनों व्यक्ति गायब हैं और उनके गहने भी साथ ले गए।

घबराई महिला तुरंत साकची थाना पहुंची और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि ठगों की पहचान की जा सके।

प्राथमिक जांच में पुलिस को यह ठगी करने का तरीका एक ठग गिरोह का लग रहा है, जो धार्मिक या साधु-संत का वेशष धरकर भोली-भाली महिलाओं को निशाना बनाता है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

केरल: पहली बार बजट पेश करेंगे सीएम सतीशन, कर्ज के बीच संतुलन होगी सबसे बड़ी चुनौती

तिरुवनंतपुरम, 18 जून (आईएएनएस)। केरल की राजनीति और वित्तीय इतिहास में शुक्रवार को एक अहम क्षण दर्ज होने जा रहा है, जब मुख्यमंत्री वी.डी....

ग्रामीण सड़कों को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: सरकार ने वित्त वर्ष 2027 में 26,474 किमी नई सड़कों के निर्माण का लक्ष्य, 18,907 करोड़ रुपए का...

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 में ग्रामीण सड़क संपर्क को और मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी को फिर सीआईडी का समन, 14 जून को दोबारा होगी पूछताछ

कोलकाता, 13 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी को फर्जी हस्ताक्षर मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस के आपराधिक...

बिहार के मंत्री निशांत कुमार की पटना में ललन सिंह से हुई मुलाकात

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। पटना में सोमवार को एक दिलचस्प राजनीतिक घटना देखने को मिली, जब बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और केंद्रीय...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत