जमशेदपुर: भाजपा मानगो मंडल के उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सिंह की माताजी उतमा देवी का , शनिवार को निधन हो गया। यह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई है । वह मानगो पारसनगर निवासी स्वर्गीय देव कुमार सिंह की धर्मपत्नी थी। छह माह पूर्व ही उनका निधन हुआ था।
उनके स्वर्गवास से मानगो क्षेत्र में शोक की लहर है। दिवंगत माता जी अत्यंत धार्मिक प्रवृत्ति की थीं और परिवार व समाज में अपने सौम्य व्यवहार एवं मूल्यनिष्ठ जीवन के लिए जानी जाती थीं।
उनकी अंतिम यात्रा शनिवार 12:00 बजे सड़क मार्ग से बनारस के लिए रवाना हुई, जहां पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
उधर, सुनील सिंह के घर पर सुबह से ही शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा रहा। भाजपा, बजरंग दल, सामाजिक संस्थाओं और आम नागरिकों ने उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी और परिजनों को ढांढस बंधाया।
संतोष भगत ने दी विनम्र श्रद्धांजलि
मानगो के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता, और विधायक सरयू राय के प्रतिनिधि संतोष भगत ने इस दु:खद समाचार पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भाई सुनील सिंह जी की माता बहुत संस्कारी थी और उन्होंने अपने पुत्र को जनसेवा की प्रेरणा दी। उनका निधन समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को यह वज्र समान दुख सहने की शक्ति दें।
