जमशेदपुर : झारखंड पुनरुत्थान अभियान (गैर-राजनीतिक सामाजिक संगठन) के बैनर तले पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मिलकर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय,पूर्वी सिंहभूम में शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितता का शिकायत की गई।
यह विद्यालय भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के अधीन संचालित शैक्षणिक संस्था है। इसके तहत एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, पूर्वी सिंहभूम के विज्ञापन में चयन प्रक्रिया के तीसरी बिंदु में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि पूर्वी सिंहभूम जिले के अभ्यर्थियों के लिए जिला स्तरीय प्रथम प्राथमिकता देने के संबंध में विज्ञापन जारी की गई थी कि पूर्वी सिंहभूम जिले के अभ्यर्थियों को जिले में प्रथम प्राथमिकता दी जाएगी। परंतु चयन प्रक्रिया में अन्य जिलों के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी गई है।
झारखंड पुनरुत्थान अभियान के जिला अध्यक्ष श्री बलराम मुर्मू ने उपायुक्त से मिलकर मामले की जांच की मांग की है। साथ ही पूर्वी सिंहभूम जिला के अभ्यर्थियों को प्रथम प्राथमिकता देने की मांग की। जो कि सरकारी विज्ञापन में भी उल्लेख किया गया है। इस अवसर पर जमशेदपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी श्री प्रणब महतो,जितेंद्र सिंह मेहरा,अरिल सिंकु,मनजीत सिंह कुंटिया,जय हाईबुरू,पितवास तामसोय,शिवनाथ किस्कू,उदय किस्कू आदि उपस्थित थे।
