एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में स्थानीय लोगों को मिले प्राथमिकता, उपायुकत से शिकायत

जमशेदपुर : झारखंड पुनरुत्थान अभियान (गैर-राजनीतिक सामाजिक संगठन) के बैनर तले पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मिलकर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय,पूर्वी सिंहभूम में शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितता का शिकायत की गई।

यह विद्यालय भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के अधीन संचालित शैक्षणिक संस्था है। इसके तहत एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, पूर्वी सिंहभूम के विज्ञापन में चयन प्रक्रिया के तीसरी बिंदु में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि पूर्वी सिंहभूम जिले के अभ्यर्थियों के लिए जिला स्तरीय प्रथम प्राथमिकता देने के संबंध में विज्ञापन जारी की गई थी कि पूर्वी सिंहभूम जिले के अभ्यर्थियों को जिले में प्रथम प्राथमिकता दी जाएगी। परंतु चयन प्रक्रिया में अन्य जिलों के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी गई है।

झारखंड पुनरुत्थान अभियान के जिला अध्यक्ष श्री बलराम मुर्मू ने उपायुक्त से मिलकर मामले की जांच की मांग की है। साथ ही पूर्वी सिंहभूम जिला के अभ्यर्थियों को प्रथम प्राथमिकता देने की मांग की। जो कि सरकारी विज्ञापन में भी उल्लेख किया गया है। इस अवसर पर जमशेदपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी श्री प्रणब महतो,जितेंद्र सिंह मेहरा,अरिल सिंकु,मनजीत सिंह कुंटिया,जय हाईबुरू,पितवास तामसोय,शिवनाथ किस्कू,उदय किस्कू आदि उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

‘जनविश्वास को नुकसान पहुंचाने वालों पर करूंगा कानूनी कार्रवाई’, आकाश यादव की शिकायत पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव कानूनी मुसीबत में फंस सकते हैं। उनके खिलाफ आकाश यादव ने...

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर फेंसिंग को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 12 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली प्रशासनिक समीक्षा बैठक में शुक्रवार को सीमा से जुड़े कई अहम मुद्दों...

आंध्र प्रदेश : विजाग स्टील प्लांट में धमाके में मरने वालों की संख्या 10 हुई, सरकार ने हरसंभव मदद की घोषणा की

विशाखापत्तनम, 14 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) यानी विजाग स्टील प्लांट में हाल ही में हुए भीषण धमाके में मरने वालों की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत