परसुडीह एलबीएसएम कालेज के पास दुकान में चोरी करते युवक रंगे हाथ धराया, एक फरार

जमशेदपुर : परसुडीह थाना अंतर्गत एलबीएसएम कॉलेज के समीप स्थित दुकान में चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ दबोचा लिया। इतना ही नहीं उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। हालांकि एक युवक मौके से भागने में सफल रहा।

घटना रविवार सुबह करीब 4:30 बजे के आसपास की है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, इसी दौरान दुकान के अंदर हलचल दिखी। उसके बाद दुकान के मालिक को इसकी सूचना दी। जब तक आसपास के लोग वहां जुटे एक युवक भागने में सफल रहा। दूसरा युवक अंदर चोरी करने में मशगूल रहा। इसी दौरान वह भीड़ के हत्थे चढ़ गया। उसकी लोगों ने जमकर पिटाई कर दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ाया और अपने कब्जे में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गई। हिरासत में लिए गए युवक का नाम संजय कुमार साहू बताया जाता है जो बागबेड़ा रामटेकरी का रहने वाला है। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोग पुलिस से नियमित गश्ती की मांग कर रहे हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर ने दिया इस्तीफा, एक और बोर्ड भंग होने के कगार पर

कोलकाता, 19 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेतृत्व वाले एक और नगर निगम बोर्ड के भंग होने की स्थिति बन...

मुसाबनी-डुमरिया दौरे पर उपायुक्त, योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी; आम बागवानी लाभुक से किया संवाद

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन ने मुसाबनी और डुमरिया प्रखंडों का दौरा कर विकास योजनाओं, प्रशासनिक कार्यों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत